फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women can curb crime, be it MP

महिला अपराध पर अंकुश लगवा सके, ऐसा हो सांसद

Fri, 12 Apr 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women can curb crime, be it MP
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
गुरुवार को कस्बा विजयगढ़ स्थित ज्वाला प्रसाद अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित चौपाल में छात्राओं ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर जो अंकुश लगवा सके ऐसा सांसद होना चाहिए। गर्भ में बेटियों की सुरक्षा और बेटों के समान ही बेटियों को शिक्षा के सुलभ अवसर मुहैया करवा सके ऐसे प्रत्याशी को सांसद बनना चाहिए। 18 अप्रैल को मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ भी ली गई। 
विज्ञापन


चौपाल में वक्ताओं ने विजयगढ़ क्षेत्र में जर्जर सड़क, सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, कस्बे को रेलवे लाइन से जोड़ने, खराब संपर्क मार्गों को बनवाने, बिजली, पेयजल जैसी समस्याओं को उठाते हुए कहा कि ईमानदार, निष्पक्ष और विकास कराने वाला सांसद होना चाहिए। ठा. रामपाल सिंह ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को सांसद चुनें जो कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक हो।
विज्ञापन


हरीश गर्ग ने कहा कि विजयगढ़ को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए संसद में सांसद मांग रखे। आचार्य सुधीर कुमार ने कहा कि वैदिक संस्कृति में उल्लिखित है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। चौपाल में दिव्या, जितेंद्र, ज्योतिरादित्य, मोना, अंकित, शीतल, प्रियांशु भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए। दिगंबर बाबू शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, मदनलाल वर्मा, अनिल तायल, प्रेमचंद्र वार्ष्णेय, आशीष तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed