फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women came on the road for water

अलीगढ़ : टूटा सब्र का बांध, पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

Tue, 05 Jul 2022 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
women came on the road for water
लोगों को समझाकर जाम खुलवाते जल निगम के अधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
शहर में भीषण गर्मी के साथ ही पानी का संकट गहराने लगा है। इसको लेकर लोगों में भारी उबाल है। तीन माह से पानी संकट से परेशान खाईडोरा एवं सराय बीबी इलाके की दर्जनों महिलाओं का सब्र सोमवार को टूट गया और उन्होंने सासनीगेट के जयगंज रोड पर जाम लगा दिया। करीब घंटे भर तक उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। किसी तरह पुलिस व जल निगम से जुड़े अधिकारियों ने मौके पर आकर उन्हें समझाकर शांत कराया और घरों को वापस भेजा।
विज्ञापन

सासनीगेट के खाई डोरा व सराय बीबी क्षेत्र में पिछले तीन माह से पीने के पानी का संकट है।
नागरिकों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी नगर निगम से जुड़े अफसर पानी की समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। पानी के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को फिर से पानी न आने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। शाम सात बजे इलाके की दर्जनों महिलाएं इकट्ठी हुईं और जयगंज रोड पर जा पहुंची। गुस्साई महिलाओं ने अवरोधक डालकर रास्ते को जाम कर दिया। वे पानी संकट की समस्या के समाधान की मांग कर रही थीं। जाम व हंगामे की खबर पर इलाका पुलिस व जल निगम से जुड़े अफसर वहां आ गए। उन्हें भी महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगर निगम पानी की आपूर्ति को लेकर नलकूप की स्थापना करा रहा है। इससे पीने के पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद रात आठ बजे महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed