{"_id":"63dec5cd62a8543037107828","slug":"women-are-fulfilling-dreams-in-every-field-aligarh-news-c-2-1-37534-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिलाएं हर क्षेत्र में भर रही उड़ान, सपनों को कर रहीं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिलाएं हर क्षेत्र में भर रही उड़ान, सपनों को कर रहीं पूरा
Sun, 05 Feb 2023 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
कृष्णांजलि मंच पर लालड़ी मंच द्वारा आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम में छात्राओं को सम्म
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शनिवार को कृष्णाजंलि नाट्यशाला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ’ लाडली ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेत्री शशि सिंह, महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, टीआर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य शर्मिला शर्मा, डॉ. अंशु सोम, डॉ. अंशु सक्सेना, प्रशांत सिंह राघव, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।
वक्ताओं ने कहा कि कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं है, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के साथ- साथ बच्चियां माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम में बच्चियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं बच्चों को न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि आज सिर्फ बच्चियों को संस्कार देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लड़कों को भी संस्कार देने की आवश्यकता है, ताकि समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में कमी आ सके। कार्यक्रम में समृद्धि फाउंडेशन के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागी बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यहां हितेश कुमारी, वर्षा शर्मा, वंदना शर्मा, सीमा अब्बास, प्रीति शर्मा, सर्वेश, गौरव, दीपक, आकाश, बबलू, अजेश, शरद, महेंद्र नागर आदि का सहयोग रहा। संचालन नीतू सारस्वत ने किया।