फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women angry over dirty water supply

गंदे पानी की आपूर्ति पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 20 Mar 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women angry over dirty water supply
गंदे पानी को दिखातीं महलिएं। - फोटो : CITY OFFICE
गर्मियों की दस्तक के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट शुरू हो गया। बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला रसलगंज में वाल्मीकि बस्ती में गंदा व बदबूदार पानी आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। इसको लेकर शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुन्नी देवी, पूनम, आशा, ममता, अनीता, दीपक, सोनू, रजनी, राकेश आदि ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से उनके इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में नगर निगम और जल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाएं खाली बाल्टी और भगौने आदि लेकर सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय निवासी फरहान सलमानी ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना पर नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने क्षेत्र में संपर्क किया और भरोसा दिलाया है कि शनिवार को वह पाइपलाइन की लीकेज के लिए लाइन की चेकिंग करवाना शुरू कर रहे हैं। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed