{"_id":"5db49ebc8ebc3e017a212b60","slug":"women-abduct-and-gangraped-iglass-news-ali2172952190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Oct 2019 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 अक्तूबर को उसकी पत्नी घर पर सो रही थी। सुबह चार बजे उसके घर पर परिचित दो लोग घुस आए।
विज्ञापन
दोनों लोग तमंचे के बल पर उसकी पत्नी का अपहरण करके जंगल में ले गए। जंगल में बनी एक झोपड़ी में उसकी पत्नी के साथ दोनों परिचित आरोपियों सहित पांच लोगों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता के पति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा है कि शिकायत करने पर वे जान से मार देंगे। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस प्रकरण में कोतवाल डीके त्यागी का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है, घटना सही मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन