{"_id":"6647ddc544c19aa2a506d554","slug":"womans-neck-injured-from-chinas-manj-18-stitches-aligarh-news-c-2-ali1009-393554-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चीन के मांझे से महिला की गर्दन जख्मी, हुई गंभीर घाय, लगे 18 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चीन के मांझे से महिला की गर्दन जख्मी, हुई गंभीर घाय, लगे 18 टांके
Sat, 18 May 2024 04:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:14 AM IST
सार
महिला बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद स्कूटी से कृष्णा टोला स्थित मायके जा रहीं थीं। रास्ते में रसलगंज चौराहे के पास चीन के मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन जख्मी हो गई। गर्दन कटने के बाद महिला ने हाथ से मांझे को हटाना चाहा तो उंगली का नाखून कट गया। जिससे महिला वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन
चीन के मांझे से घायल महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज चौराहे के पास 17 मई सुबह चीन के मांझे की चपेट में आकर महिला की गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई। वाकया उस समय हुआ, जब स्कूटी सवार महिला बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस मायके जा रही थी। रास्ते में उसकी गर्दन मांझे की चपेट में आ गई। जख्मी महिला को पहले जिला अस्पताल और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी गर्दन में 18 टांके लगाए गए हैं। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि सारसौल की कांशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाली मनीष गुप्ता की पत्नी रश्मि वाष्र्णेय के दो बेटी व एक बेटा हैं। 17 मई सुबह रश्मि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद स्कूटी से कृष्णा टोला स्थित मायके जा रहीं थीं। रास्ते में रसलगंज चौराहे के पास चीन के मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन जख्मी हो गई।
विज्ञापन
गर्दन कटने के बाद महिला ने हाथ से मांझे को हटाना चाहा तो उंगली का नाखून कट गया। जिससे महिला वहीं गिर पड़ी। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां 18 टांके लगाए गए। देर शाम उसे छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चीन का मांझा बिक रहा है।
विज्ञापन