फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman worker murdered in factory after unsuccessful attempt to assault Aligarh crime

'हैलो! आपकी पत्नी को खून की उल्टियां हो रहीं हैं', अस्पताल पहुंचते ही पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 19 Dec 2019 11:45 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Woman worker murdered in factory after unsuccessful attempt to assault Aligarh crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में बुधवार को महिला मजदूर के दुष्कर्म में नाकाम रहने पर दरिंदों ने हत्या कर दी। महिला के शव को दीनदयाल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के दौरान पीएसी के पास रामघाट रोड जाम कर दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। थाना पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दुष्कर्म की कोशिश और हत्या की धाराओं में फैक्टरी संचालक सहित अन्य अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला एक साल से तालानगरी स्थित एक हार्डवेयर फैक्टरी में काम कर रही थी। महिला का पति राजमिस्त्री है। पति के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे पत्नी के फोन से उसके पास एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को खून की उल्टियां हो गई हैं, जिसके चलते उसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पहुंचकर देखा तो अस्पताल में पत्नी का शव पड़ा हुआ था। चेहरे और शरीर पर घाव के निशान थे। फोन करने वाला व्यक्ति गायब था। 
विज्ञापन


जानकारी करने गांव और परिवार के लोगों के साथ फैक्टरी पहुंचे तो वहां अंदर नहीं घुसने दिया। सूचना पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर फैक्टरी के भीतर नहीं जाने दिया और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी चेक नहीं करने दिए। इस पर परिवार वालों ने रामघाट रोड जाम कर हंगामा करना शुरू किया था। हंगामे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग फिर से दीन दयाल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस यहां शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी, जिसे रुकवा दिया और हंगामा करते हुए पहले मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी बाद ही पोस्टमार्टम के नारे लगाने लगे। पति का आरोप है कि पत्नी के साथ फैक्टरी में दुष्कर्म की कोशिश की गई। नाकाम होने पर उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। 

इंस्पेक्टर संदीप कुमार के मुताबिक फैक्टरी संचालक सहित अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। 

घर चलाने की जिम्मेदारी ले रखी थी
खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों के मुताबिक उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पति की मजदूरी से घर नहीं चल पा रहा था। इसलिए पत्नी ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। परिवारीजनों ने बताया कि इस फैक्टरी में करीब डेढ़ साल पहले कोंडरा निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। उस समय भी मृतक के परिवार वालों ने फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed