फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman reached railway track to commit suicide after husband refused to buy clothes

Aligarh: पति ने नहीं दिलाए कपड़े, कर रहा आज-कल, जान देने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला, फिर हुआ यह

Tue, 29 Apr 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 04:58 PM IST
सार

महिला के अनुसार पिछले कई दिनों से वह पति से खुद के अलावा बच्चों के लिए कपड़े दिलाने की मांग कर रही है, लेकिन पति रोजाना आज-कल कर रहा है।  इसी बात को लेकर वह दोनों बच्चों को छोड़कर घर से निकल आई और सीधे रेलवे यार्ड में रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची।

विज्ञापन
Woman reached railway track to commit suicide after husband refused to buy clothes
रेलवे ट्रेक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पति ने पत्नी व बच्चों को कपड़े नहीं दिलाए तो महिला नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई। गनीमत रही कि आरपीएफ व जीआरपी सूचना पर पहुंच गई। उन्होंने महिला को रोक लिया। बाद में उसके पति को बुलाकर समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा का रहने वाला दंपती पिछले कई महीनों से शहर के खैर बाईपास रोड पर किराये के मकान में रह रहा है। महिला के अनुसार पिछले कई दिनों से वह पति से खुद के अलावा बच्चों के लिए कपड़े दिलाने की मांग कर रही है, लेकिन पति रोजाना आज-कल कर रहा है। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर 28 अप्रैल को उसकी पति से कहासुनी हो गई। इस पर वह दोनों बच्चों को छोड़कर घर से निकल आई और सीधे रेलवे यार्ड में रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची। शक होने पर वहां माैजूद कर्मचारियों ने जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed