{"_id":"60c7aaf78ebc3effbe1d6b5d","slug":"woman-prd-murdered-with-a-knife-city-office-news-ali2655338195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडीकर्मी की मुंह बोले भांजे ने की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडीकर्मी की मुंह बोले भांजे ने की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अतरौली-छर्रा मार्ग स्थित स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की महिला कर्मी की मुंह बोले भांजे ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव स्टेडियम के गेट पर पड़ा मिला। पीआरडी कर्मी स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात थी। परिवार ने दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। देर शाम पति की ओर से मुंह बोले भांजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह घटना के बाद से ही गायब है। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी देहता शुभम पटेल, सीओ सुदेश गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। देर रात तक चली जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या के अंदेशे की बात सामने आ रही है।
तहसील क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी 30 वर्षीय बृजेश कुमारी पत्नी खरग सिंह प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में तैनात थीं। दो माह से गार्ड के रूप में उनकी ड्यूटी अतरौली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगी थी। वह रोजाना सुबह आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचती थीं। सोमवार को स्कूटी खराब होने के कारण उनका भतीजा मुनेश कुमार स्टेडियम में छोड़कर गया था। बताते हैं कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह स्टेडियम के एक कमरे में थीं तभी उन पर हमला किया गया। पेट को चाकू से गोदा गया। गर्दन भी चाकू से रेती गई।
हमलावरों से बचने के लिए वह सड़क की ओर भागी, लेकिन गेट पर पहुंचते ही अचेत होकर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। बकरी चरा रहे एक व्यक्ति ने स्टेडियम के गेट पर महिला का खून से लथपथ शव देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर लोग और कोतवाल संजय कुमार जायसवाल, सीओ सुदेश गुप्ता फोर्स के साथ पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम पति खरग सिंह की ओर से अतरौली कस्बे के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी सतीश पुत्र रंजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सतीश का ब्रजेश कुमारी के पास आना-जाना था। वह खरग सिंह को मामा व ब्रजेश कुमारी को मामी कहकर पुकारता था। इससे उनकी पत्नी का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
-वारदात की कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के प्रयास जैसी बात नहीं लग रही। यह मामला रंजिश या अन्य किसी वजह का हो सकता है। मृतका के पति की तहरीर पर एक मुंह बोले रिश्तेदार युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह गायब है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- शुभम पटेल, एसपी देहात
मदद के लिए भागी गेट की ओर, नहीं मिला मददगार
अतरौली के स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिस कमरे में महिला पीआरडी कर्मी बृजेश कुमारी की हत्या की गई, उस कमरे में काफी खून फैला हुआ था। कमरे में पड़ी चारपाई पर महिला कर्मी का दुपट्टा, रुमाल और मोजे रखे थे। चारपाई के सामने स्टैंड वाला पंखा चल रहा था। बराबर ही बक्से के ऊपर बैग रखा था। शरीर पर चाकू के घातक वार के बावजूद वह मदद के लिए स्टेडियम के गेट की ओर भागीं, लेकिन कोई मददगार नहीं मिला।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पीआरडी कर्मी चारपाई पर लेटी होंगी तभी कमरे में घुसकर हमलावर ने जबर्दस्ती का प्रयास किया होगा। विरोध करने पर चाकू से पेट, सीना और गर्दन में ताबड़तोड़ कई वार किए। पेट कई जगह से कटा हुआ था। गर्दन भी कटी हुई थी।
यह भी संयोग ही था कि अक्सर मजार व स्टेडियम के आसपास गश्त करने वाले होमगार्ड भी उस समय वहां नहीं थे। कोतवाली पुलिस के अनुसार गला कटा होने के कारण वह शोर नहीं मचा पाई होगी। इसी का फायदा उठाकर हमलावर भी भाग निकला। कुछ देर बाद बकरी चराने वाला वहां पहुंचा तब उसने लोगों को वारदात के बारे में जानकारी दी। पीआरडी कर्मी ब्रजेश कुमारी के बैग में 3620 रुपये व आई कार्ड के साथ ही शरीर पर सोने के कुंडल, पाजेब आदि जेवर मौजूद थे। इससे पुलिस को आशंका है कि हमलावर महिला की हत्या करने के लिए ही चाकू लेकर पहुंचा होगा।
महिला के पैरों में लगा मिला ताजा महावर
खबर पर जब पुलिस पहुंची तो मौके पर खून के साथ महावर के पैरों के निशान बने थे। जब इसकी जांच की गई तो पाया कि महिला के पैरों में ताजा ताजा महावर लगा है। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि यहां आने के बाद महावर क्यों लगाया गया।
मीडिया कर्मियों को देखते ही भड़के एसपी देहात
एसपी देहात शुभम पटेल जैसे ही मौके पर पहुंचे तो मीडिया कर्मियों को देखकर भड़क गए। बोले मीडिया को अंदर किसने आने दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों के साथ-साथ मृतका के गांव वालों को भी धकियाते हुए स्टेडियम से बाहर कर दिया। इसके बाद तत्काल ही शव को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इससे मृतका के परिवार वाले भड़क उठे। खरग सिंह के बड़े भाई सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पंचनामा तक नहीं भरा और न ही शव के साथ परिवार के किसी व्यक्ति को भेजा। चुपचाप पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया है। उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि मामला दबाने के लिए परिवार और मीडिया कर्मियों को स्टेडियम से बाहर निकाला गया और धमकाया गया।
कुछ समय पहले एक युवक से हुआ था विवाद
बृजेश कुमारी के पति खरग सिंह की अलीगढ़ अड्डे पर प्लास्टिक के बर्तनों की दुकान है। उनके दस साल की बेटी गरिमा है। खरग सिंह ने बताया कि बृजेश कुमारी का कुछ समय पहले एक युवक से किसी बात पर वाद-विवाद हुआ था।
होमगार्ड को थी आखिरी कॉल
बृजेेश कुमारी ने अपने मोबाइल से आखिरी कॉल 10:12 बजे कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड को की थी। उनकी 30 सेकंड वार्ता हुई। इसके बाद 11:15 बजे महिला के फोन में मिस्ड कॉल थी। इससे प्रतीत होता है कि इसी एक घंटे के अंदर पूरा घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने होमगार्ड से भी पूछताछ की है, हालांकि कुछ भी बताने से पुलिस फिलहाल इंकार कर रही है।