{"_id":"6962b85093da144d1a0c3337","slug":"woman-killed-in-bee-attack-aligarh-news-c-112-1-sali1002-102153-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मधुमक्खियों के हमले से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मधुमक्खियों के हमले से महिला की गई जान
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रुखाला में शनिवार शाम को खेत पर मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया है कि राजपाल सिंह गांव में खेत पट्टे पर लेकर खेतीबाड़ी करते हैं। शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी गीता देवी (42) खेत पर काम कर रही थीं। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उनपर हमला कर दिया। आसपास के किसानों व परिजनों ने उन्हें मुश्किल से बचाया।
गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया है कि केंद्र पर महिला मृत हालत में आई थी, उसके शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान थे। हाथ पर चोट लगी हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था।