फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman jumping in front of moving train

Aligarh News: चलती ट्रेन के आगे कूदी महिला, परिवार में झगड़ों से थी परेशान, बिलखते छोड़ गई दो बेटे

Fri, 21 Jul 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता है। झगड़े से महिला परेशान थी। पति मजदूरी करने शहर चला गया। किसी बात को लेकर महिला की सास से कहासुनी हो गई। महिला गुस्से में अपने घर से बाहर निकल गई। उसने गोंडा-अलीगढ़ रोड रेलवे पुल पर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हवा में महिला के शरीर के टुकड़े बिखर गए।

विज्ञापन
woman jumping in front of moving train
ट्रेन से कटे महिला के शव को देखते लोग और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब अलीगढ़ गोंडा रोड रेलवे पुल के ऊपर एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए और महिला के शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


लोधा के गांव मादर खेड़ा निवासी 32 वर्षीय मृतक महिला रिंकी देवी उर्फ क्रांति पत्नी टीकम सिंह के परिवार वालों ने बताया कि परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता है। झगड़े से महिला परेशान थी। पति मजदूरी करने शहर चला गया। किसी बात को लेकर महिला की सास से कहासुनी हो गई। महिला गुस्से में अपने घर से बाहर निकल गई। उसने गोंडा-अलीगढ़ रोड रेलवे पुल पर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हवा में महिला के शरीर के टुकड़े बिखर गए।
विज्ञापन


घटना पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम को दी गई। सूचना पर रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मय पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे पति और दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed