फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman hanged herself to death

Aligarh News: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself to death
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कस्बे के मोहल्ला किला खेड़ा में रविवार की सुबह महिला ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गीता देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार रविवार सुबह 6:30 बजे तक बेटा-बेटी से बातचीत कर रहीं थीं। इसी दौरान रोडवेज में परिचालक छोटी बेटी तनु ड्यूटी करने मथुरा चली गई। नौ बजे के करीब छोटा बेटा लव कुमार (12) मां को घर में न पाकर ताऊ राकेश कुमार के पास गया। दोनों उन्हें तलाश करते हुए छत पर गए। छत पर बने कमरे का दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया तो मां को फंदे पर लटका देख बेटे की चीख निकल गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया व एसआई अजीत कुमार तथा फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित कर शव को पंखे से उतारा।
विज्ञापन


पति की मौत और बेटे की करतूतों से अवसाद में थी गीता
परिजनों ने बताया कि मृत महिला के पति विनोद कुमार की सात माह पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतका के दो बेटे प्रमोद व लव तथा दो बेटियां लक्ष्मी व तनु हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला किसी तरह बच्चों की परवरिश कर रही थी। छोटी बेटी तनु रोडवेज में संविदा पर कंडक्टर की नौकरी कर परिवार को सहारा दे रही है। बड़ा बेटा प्रमोद नशे का आदी है। अक्सर घर से बाहर रहता है। उसका शनिवार की रात को फोन आया कि वह रविवार को घर आ रहा है। प्लॉट को अपने नाम कराने की जिद कर रहा बड़ा बेटा मां से झगड़कर कहीं चला गया था। मोहल्ले में चर्चा है कि बेटे के आने की सूचना के बाद गीता अवसाद में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed