फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman hanged by making a sari noose from the fan

Aligarh News: पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी महिला, हुई मौत, पति है सेना में

Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
सार

तीन साल पहले ही महिला ने अपनी मर्जी से अर्जुन सिंह के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा जिस पर छाया अपने मायके चली गई थी। सुलह के बाद दो माह पहले मायके वाले ही उसे ससुराल में छोड़ गए थे। महिला का पति सेना में हैं और पिछले दिनों ही अवकाश पर घर आए थे।

विज्ञापन
Woman hanged by making a sari noose from the fan
मृतका छाया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव खेड़िया खुर्द में बुधवार की शाम करीब चार बजे 24 वर्षीय छाया देवी पत्नी अर्जुन सिंह ने पंखे के जरिये साड़ी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति अर्जुन दूसरे कमरे में सो रहा था।

विज्ञापन


अर्जुन का बड़ा भाई युधिष्ठर अपनी मां के साथ अपने लड़के को दवाई दिलाने के लिए गया था। लौटने पर सास ने दरवाजा खोला तो पंखे से छाया को लटका देखकर उसने अर्जुन को जगाया। अर्जुन ने पुलिस व छाया के मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही तीनों भाई अर्जुन, युधिष्ठर व कृष्ण कुमार पुुत्र प्रतिपाल सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उधर मायके वाले भी पहुंच गए थे। तीन साल पहले ही छाया देवी ने अपनी मर्जी से अर्जुन सिंह के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा जिस पर छाया अपने मायके चली गई थी। सुलह के बाद दो माह पहले मायके वाले ही उसे ससुराल में छोड़ गए थे। अर्जुन सेना में हैं और पिछले दिनों ही अवकाश पर घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का मायका मथुरा के गांव नावली, बाजना में है। पिता की मौत के बाद वह अपनी ननिहाल गोंडा के गांव कलुआ में रहती थी। शादी मामा ने की थी। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed