{"_id":"5da4ccc68ebc3e93c418c3aa","slug":"woman-hanged-aligarh-news-ali216241439","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूली महिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर झूली महिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के खाई डोरा मोहल्ला की एक महिला ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुुलिस बुला ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। अभी तक मायके वालों ने मामले में थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
अलसा (23) पुत्री शमशाद निवासी खाई डोरा ने तीन साल पहले अपने पड़ोस में रहने वाले रहीस से प्रेम निकाह किया था। निकाह के बाद अलसा के एक बेटी हुई। तभी से शौहर-बीवी के बीच विवाद होने लगा। मृतका के ससुराल वालों के अनुसार रविवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रहीस घर से बाहर चला गया। इधर, अलसा अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक अलसा कमरे से बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
खिड़की से झांककर देखा तो अलसा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर उसके मायके वाले आ गए। उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे पिता शमशाद ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार मायके वालों ने मौखिक तौर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।