फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman forced to abortion by family demanding dowry in aligarh case registered

अलीगढ़: दहेज के लालच में परिवार ने दो बार कराया महिला का गर्भपात, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
सार

पिता का आरोप है कि उसके दामाद का किसी अन्य के साथ गैर वाजिब ताल्लुकात भी है। उन्होंने बताया कि दहेज के लिए उत्पीड़न के साथ-साथ उनकी बेटी का दो बार गर्भपात भी कराया गया।

विज्ञापन
woman forced to abortion by family demanding dowry in aligarh case registered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न के साथ-साथ उसका दो बार गर्भपात कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने उनको बताया है कि 29 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले आकाश के साथ की थी।
विज्ञापन


यह लोग मूल रूप से थाना जवां के जंगलगढ़ी के रहने वाले हैं। शादी के समय उन्होंने 10 लाख रुपये की नगद धनराशि और जेवर, गहने अन्य कीमती सामान आदि सब कुछ दिया था। लेकिन बेटी के ससुराल वाले दिए गए पैसे और सामान से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। जब इस मांग को पूरी करने में असमर्थता व्यक्त की गई तो उन्होंने बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जैसे जैसे दिन गुजरते गए उत्पीड़न और बढ़ता गया।

बेटी के साथ मारपीट का सिलसिला भी चलता रहा। इस दौरान बेटी दो बार गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी करा दिया गया। इसके चलते जब बेटी बीमार होने लगी तो उसको बीमारी की हालत में मायके छोड़ दिया।  इसके बाद विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाश, सास कमलेश देवी, ननद ममता, मामा  और घर में दखल देने वाले एक परिचित रिटायर्ड लेखपाल रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पिता का आरोप है कि उसके दामाद का किसी अन्य के साथ गैर वाजिब ताल्लुकात भी है। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed