{"_id":"6ad684b30502b5bd2a0fa9b5","slug":"woman-dies-during-treatment-commotion-ensues-at-hospital-aligarh-news-c-426-1-sali1010-3419-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उपचार के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उपचार के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
विमलेश
- फोटो : samvad
कोतवाली क्षेत्र के गांव कौआ खेड़ा निवासी विमलेश (31) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
बंकू कुमार ने बताया कि उनके भाई रिंकू के पांच बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार को विमलेश के पेट में दर्द हुआ। हस्तपुर के एक डॉक्टर की सलाह पर दंपती ने मेडिकल स्टोर से दवा ली। परेशानी बढ़ने पर रिंकू पत्नी को अलीगढ़-मथुरा रोड स्थित जारौठ के पास एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। यहां सुबह करीब 10 बजे उसका इलाज शुरू किया गया।
परिजनों के अनुसार, करीब दो घंटे बाद विमलेश की हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने मरीज को गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। इसी दौरान गांव से पहुंचे लोगों ने श्वास नहीं चलने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के कर्मचारी वहां चले गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना मडराक की आसना चौकी पुलिस और क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दवा लेने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के मुताबिक, विमलेश को सोमवार को पेट में दर्द हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर सफाई के लिए दवा लेने के बाद उसकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।