फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman died after operation

अलीगढ़ : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा, अस्पताल स्टाफ भागा

Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman died after operation
प्रियंका । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के रोरावर क्षेत्र में नादा पुल के पास स्थित नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। बुधवार देर शाम हुए घटनाक्रम पर जब परिवार यह आरोप लगाकर बिफरा कि बिना बताए ऑपरेशन क्यों किया गया तो स्टाफ वहां से फरार हो गया। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया है। फिलहाल अस्पताल स्टाफ व डॉक्टर आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

हरदुआगंज के गांव गुरसिखरन के ओमवीर सिंह के अनुसार वह अपनी गर्भवती पत्नी 25 वर्षीय प्रियंका को प्रसव के लिए नादा पुल के नर्सिंग होम में लेकर आया था। यहां भरती करते हुए डाक्टर ने ऑपरेशन के लिए रात बुधवार रात 8 बजे का समय दे दिया। खुद ओमवीर को रक्त लाने के लिए कह दिया। इस पर वह क्वार्सी क्षेत्र में रक्त लेने चला गया। इसी बीच उसकी गैरमौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया। जब वह आया तो वहां स्टाफ ने अंदर बुलाकर बताया कि बच्चा पैदा हो गया है, महिला की हालत बेहद खराब है। इसे कहीं और ले जाओ। इस पर वह महिला को दूसरे नर्सिंग होम में ले गए। जहां पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार ने बिना बताए ऑपरेशन करने वाले ऑपरेशन में हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर पहुंची पुलिस को मृत महिला के पति ने तहरीर दे दी है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। इधर, बता दें कि महिला पहले से एक बेटा व बेटी की मां थी। अब एक और बेटा ऑपरेशन से पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed