{"_id":"68ff00e1b83be2b0310fe1bf","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सात माह में ससुराल से अंतिम विदाई: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सात माह में ससुराल से अंतिम विदाई: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में
Mon, 27 Oct 2025 10:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:49 AM IST
सार
सात माह पहले शादी हुई। 26 अक्तूबर को पिता को सूचना मिली की बेटी की तबीयत खराब है। इस पर जब बेटी की ससुराल में मायके वाले पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में थी।
विज्ञापन
मृतका गुंजन शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता राजकुमार के अनुसार उन्होंने बेटी गुंजन का विवाह करीब सात माह पूर्व सुरेंद्र नगर निवासी शिवम शर्मा से किया था। आरोप है कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में बेटी का उत्पीड़न करते थे। 26 अक्तूबर को सूचना मिली की बेटी की तबीयत खराब है। इस पर जब बेटी की ससुराल में पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में थी।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, तीन ननद और दो देवर के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन