फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman commits suicide by consuming poisonous substance

Aligarh News: पति की वजह से दुनियां को छोड़कर जा रही हूं... यह लिखकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Sun, 26 Mar 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 09:51 PM IST
सार

दो वर्ष से महिला मायके में रह रही थी। रात किसी बात पर घर में कुछ बात हुई। इसके बाद महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि पति की वजह से दुनियां को छोड़कर जा रही हूं।

विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poisonous substance
जहर खाकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के गांव भोजपुर गडिय़ा में शनिवार रात महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान वह एक  सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है। पुलिस जांच के अनुसार महिला पति से विवाद के चलते दो साल से मायके में रह  रही थी।

विज्ञापन


मूल रूप से भोजपुर गडिय़ा की 25 वर्षीय रचना की शादी 2017 में आगरा के बरौली गुर्जर के निजी कंपनी में काम करने वाले युवक संग हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद हुआ और पिछले दो वर्ष से युवती मायके में रह रही थी। शनिवार रात किसी बात पर घर में कुछ बात हुई। इसके बाद युवती ने घर में रखा जहर खा लिया। 
विज्ञापन


इस पर उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने घर पर जांच के बाद एक सुसाइड नोट खोज निकाला है। जिसमें युवती की ओर से लिखा गया है कि इस घटना में मां-बाप का कोई दोष नहीं है। पति की वजह से दुनियां को छोड़कर जा रही हूं। इस मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed