फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman Commission Person Meena kumari

डॉक्टर की टेबल पर कटा मिला तरबूज, हास्पिटल सीज

Wed, 19 Jun 2019 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman Commission Person Meena kumari
एटाचुंगी स्थित नर्सिगहोम पर सीलिंग की कार्र्रवाई कराती राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
 राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर एटा चुंगी पर दो नर्सिंग होमों पर छापा मार कार्रवाई की। एक नर्सिंग होम को अवैध पाया गया और उसे सील कर दिया गया। दूसरे नर्सिंग होम में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उसके आईसीयू को सील कर दिया गया। इससे पहले मीना कुमारी जिला महिला अस्पताल पहुंचीं और अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे, लेकिन पैदा हुआ एक बच्चा प्रकरण में जानकारी की।
विज्ञापन



अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी एटा चुंगी पर रौकलेन हास्पिटल पर पहुंची। यहां पर नियम विरुद्ध तरीके से ओटी अंडर ग्राउंड में थी और उसमें भयंकर गंदगी थी। डॉक्टर भी मौजूूद नहीं थे। ओपीडी में डॉक्टर की टेबल पर तरबूज कटा मिला। ओटी में भी तरबूज और खरबूज भरे हुए थे। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का भी इंतजाम नहीं था। इस हास्पिटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग परी हास्पिटल पर पहुंचे। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह बीएएमएस डॉक्टर द्वारा संचालित हो रहा था। यहां पर आईसीयू में गंदगी मिली। यहां की डॉ. रचना भारद्वाज आयुर्वेद की डॉक्टर हैं, लेकिन यहां पर इलाज एलोपैथी से हो रहा था। यहां की आईसीयू को सील कर दिया गया है। इससे पहले मीना कुमारी जिला महिला अस्पताल पहुंची और वहां पर निरीक्षण किया। बच्चा प्रकरण में उन्होंने जानकारी की तो साथ में चल रहे मामले की जांच करने वाले डॉ. पीके शर्मा ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इस अवसर पर अर्बन मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र, महिला थाना प्रभारी सुनीता मिश्रा, नीतू सारस्वत, भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed