फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wolf noise in Aligarh

अलीगढ़ में भेड़िया का मचा शोर: जंगली जानवर के हमले में किसान घायल, वन विभाग चला रहा सर्च अभियान

Sat, 21 Sep 2024 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

ग्रामसभा खुर्रमपुर के मजरा मेवाती नगला निवासी किसान गुलशेर के अनुसार वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। जंगल में एक जंगली जानवर नीलगाय के बच्चे को मारकर खा रहा था। जैसे ही उनकी नजर जंगली जानवर पर पड़ी तो जंगली जानवर ने छलांग लगाकर उनकी गर्दन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Wolf noise in Aligarh
जंगली जानवर के हमला से घायल हुआ किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

21 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे गांव मेवाती नगला के जंगल में किसी जंगली जानवर ने एक किसान पर हमला बोल दिया। जंगली जानवर के हमले में किसान लहूलुहान हो गया है। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उधर गांव में भेड़िये के हमले का शोर मच गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। वन कर्मियों ने भेड़िया होने से इंकार किया है। वन कर्मियों सहित ग्रामीण खेतों में सर्च अभियान चलाकर जंगली जानवर की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक वह कहीं नजर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवर के हमला से भयभीत होकर हाथों में लाठियां लेकर गांव में घूमते लोग
ग्रामसभा खुर्रमपुर के मजरा मेवाती नगला निवासी किसान गुलशेर पुत्र शेर मोहम्मद के अनुसार दोपहर के समय वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। जंगल में एक जंगली जानवर नीलगाय के बच्चे को मारकर खा रहा था। जैसे ही उनकी नजर जंगली जानवर पर पड़ी तो जंगली जानवर ने छलांग लगाकर उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने की कोशिश करते हुए शोर मचाया और जानवर के मुंह में हाथ डालकर उसकी जीभ पकड़ ली। इस पर उनके हाथ को लहूलुहान करते हुए जंगली जानवर छूटकर भाग निकला।

उनकी की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर पास पहुंचे गुलशेर ने भेड़िया के हमला करने की बात कही तो पूरे गांव में खबर फैल गई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ठा. योगेंद्र पाल सिंह ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वन दरोगा धर्मेंद्र चौधरी, बीट प्रभारी विनय कुमार, मुकेश कुमार, हेमेंद्र कुमार, पुत्तन लाल, प्रेम शंकर, हेम सिंह गांव पहुंच गए। 
वन विभाग की टीम

हमारे यहां आसपास भी जंगलों में कहीं भेड़िया नहीं हैं। हो सकता है कि अन्य किसी जानवर ने हमला कर किसान को घायल कर दिया हो। ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के आसपास खेत-खलिहानों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि जब तक हमलावर जानवर का पता नहीं चल जाता है, तब-तब सभी लोग सावधान रहें। अपने बच्चों को अकेले खेतों पर न जाने दें। -धर्मेंद्र चौधरी, वन दरोगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed