फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wo lakh looted from field officer

अलीगढ़ः हथियारों के बल पर फील्ड ऑफिसर से दो लाख की लूट

Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
wo lakh looted from field officer
गोरई क्षेत्र के गांव कबूरा निवासी भारत कीटनाशक दवा की फैक्टरी के फील्ड आफिसर से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में कोतवाली सुरीर (मथुरा) पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोरई क्षेत्र के गांव कूबरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा भारत इंसेक्टीसाइड कंपनी में फील्ड आफिसर के पद पर नौकरी करता है। दिनेश ने बताया कि वह सोमवार शाम को टैंटी गांव, नौहझील, बाजना, हसनपुर व मीरपुर में दुकानदारों से बेसवां के बंसल फर्टिलाइजर्स जो कंपनी के थोक बिक्रेता हैं, उनकी उधारी के रुपये दुकानदारों से लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

बाइक से लौटते समय टैंटी गांव व पीपरिया पुल के समीप हनुमान मंदिर पर पल्सर पर सवार चार बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए दो लाख रुपये की नकदी, मोबाइल व पर्स को लूट लिया। जाते समय बदमाश मोबाइल तोड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल की। दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज देखकर छानबीन की जा रही है। कोतवाल रिपुदन सिंह का कहना है कि घटनास्थल थाना सुरीर जनपद मथुरा का है, संबंधित थाना प्रभारी द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed