{"_id":"61d355d70bb4555c2f43922d","slug":"wo-lakh-looted-from-field-officer-iglass-news-ali28221783","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः हथियारों के बल पर फील्ड ऑफिसर से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः हथियारों के बल पर फील्ड ऑफिसर से दो लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरई क्षेत्र के गांव कबूरा निवासी भारत कीटनाशक दवा की फैक्टरी के फील्ड आफिसर से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में कोतवाली सुरीर (मथुरा) पुलिस जांच कर रही है।
गोरई क्षेत्र के गांव कूबरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा भारत इंसेक्टीसाइड कंपनी में फील्ड आफिसर के पद पर नौकरी करता है। दिनेश ने बताया कि वह सोमवार शाम को टैंटी गांव, नौहझील, बाजना, हसनपुर व मीरपुर में दुकानदारों से बेसवां के बंसल फर्टिलाइजर्स जो कंपनी के थोक बिक्रेता हैं, उनकी उधारी के रुपये दुकानदारों से लेकर लौट रहा था।
बाइक से लौटते समय टैंटी गांव व पीपरिया पुल के समीप हनुमान मंदिर पर पल्सर पर सवार चार बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए दो लाख रुपये की नकदी, मोबाइल व पर्स को लूट लिया। जाते समय बदमाश मोबाइल तोड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल की। दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज देखकर छानबीन की जा रही है। कोतवाल रिपुदन सिंह का कहना है कि घटनास्थल थाना सुरीर जनपद मथुरा का है, संबंधित थाना प्रभारी द्वारा जांच की जा रही है।