{"_id":"650363405ce5e3231804530a","slug":"withdrawal-of-40-thousand-rupees-from-the-account-by-changing-the-card-khar-news-c-2-1-ali1010-212071-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदल कर ठगी: बातों में लगाकर दे दिया दूसरा एटीएम कार्ड, निकाल लिए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड बदल कर ठगी: बातों में लगाकर दे दिया दूसरा एटीएम कार्ड, निकाल लिए 40 हजार रुपये
Fri, 15 Sep 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:17 AM IST
सार
पीएनबी के एटीएम से कार्ड धारक रुपये निकालने पहुंचे थे। पहले से मौजूद दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल लिया। रुपये नहीं निकलने पर वह लौट गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर दो जालसाजों ने एक युवक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक सहित कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिवाला खुर्द निवासी संजीव कुमार पुत्र नेत्रपाल के अनुसार बृहस्पतिवार को पीएनबी के एटीएम से वह रुपये निकालने पहुंचे थे। जैसे ही एटीएम में कार्ड डाला तभी वहां पर पहले से मौजूद दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल लिया। रुपये नहीं निकलने पर वह लौट गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह भौचक रह गए।
विज्ञापन