फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   withdraw ten thousand rupees through post office while sitting at home.

डाकिये को करिये फोन...घर बैठे खाते से निकालें दस हजार रुपये

Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
withdraw ten thousand rupees through post office while sitting at home.
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर रूपये निकालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : CITY OFFICE
अब आपको पैसा निकालने के लिए बैंकों में लाइन नहीं लगानी होगी। सिर्फ डाकिये को फोन कर आप अधिकतम दस हजार रुपया घर बैठे ही मंगा सकेंगे। बस आपको अपना आधार नंबर एवं अंगूठे की निशानी देनी होगी। सरकार ने कोविड-19 वायरस की रोकथाम और बैंकों में ग्राहकों की लाइन कम करने को यह व्यवस्था कर दी है। प्रशासन ने क्षेत्रवार डाकियों के मोबाइल नंबरों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे निकाल सकेंगे पैसा
सबसे पहले आपको संबंधित क्षेत्र के डाकिये से संपर्क करना होगा। वह आपसे मोबाइल नंबर मांगेगा और अपने मोबाइल एप अथवा माइक्रो एटीएम एंड यूजर में दर्ज करेगा। नंबर दर्ज करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी एप पर डालते ही आधार नंबर मांगेगा और इसका नंबर भी मशीन में दर्ज करना होगा। फिर डिवाइस पर आपका अंगूठा निशान लेगा और पूछेगा कि किस बैंक से पैसा निकालना चाहते हैं। बैंक का नाम डालते ही आपके खाते की सारी डिटेल एप पर आ जाएगी। फिर आपसे वांछित राशि पूछकर वह एप पर दर्ज करेगा। इसके बाद एक बार फिर अंगूठा निशान लेकर आपको वांछित राशि दे देगा।
विज्ञापन

ये रखना होगा ध्यान
अलीगढ़। वरिष्ठ डाक अधीक्षक एसपी पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था में आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है, जो मोबाइल नंबर आप पोस्टमैन को दे रहे हैं, वह खाते से लिंक होना चाहिये। यदि नहीं है तो प्रक्रिया में दिक्कत आएगी। एक दिन में आप अधिकतम दस हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। इसका कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। शहर में डाकिये तो ग्रामों में डाक सेवकों से करना होगा संपर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सभी राशनकार्ड धारकों को चावल मुफ्त मिलेगा
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा है कि वैश्विक महामारी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मंडल के सभी जनपदों में माह अप्रैल 2020 में 15 से 26 तारीख तक अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के सभी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा0 चावल नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि खाद्यान प्रत्येक कार्डधारकों को मिलना चाहिए, वहीं खाद्यान्न वितरण में कोटेदार कोई लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उपायुक्त (खाद्य) मदन यादव ने बताया कि सभी उचित दर दुकानों पर वितरण कराये जाने हेतु नोडल अधिकारियों की जिलाधिकारी के स्तर से ड्यूटी लगायी गयी है। वितरण के समय सोशल डिस्टेसिंग का प्रत्येक दशा में पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके लिये रोस्टर निर्धारित कर टोकन के द्वारा कार्ड घारकों को चावल का वितरण किया जायेगा। चूंकि सभी कार्ड धारकों को यह खाद्यान्न नि:शुल्क दिया जायेगा। इसलिये कार्डधारको से अपील है कि दुकान पर अनावश्यक भीड न लगायें।

बैंकों को अभी भी जबर्दस्त भीड़
कोरोना के प्रकोप के चलते हुए लाक डाउन के दौरान बैंकों में लंबी लाइनों का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में भीड़ के नजारे आम रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खींचे गये गोलों के बावजूद तमाम ग्राहक नियमों के उल्लंघन से नहीं चूके। बैंक के गार्ड एवं समझदार लोग उन्हें समझाते देखे गये। लेकिन लंबी लाइनें होने के कारण लोगों को पैसा निकालने के लिए घंटों गर्मी में अकुलाते हुए इंतजार करना पड़ा।
क्षेत्र डाकिया मोबाइल नंबर
-रेलवे रोड अशोक 9759956845
-देहलीगेट, ऊपरकोट बालकिशन 7617594623
-मैरिस रोड भीकंबर 9219124106
-पुलिस लाइन, सिविल कोर्ट चौकेद्र 8171706415
-लाल डिग्गी धीरज 9719702106
-रमेश विहार, ज्ञान सरोवर गजराज 9758144860
-जयगंज ज्ञानेंद्र 9719268642
-श्याम नगर गोपाल 8171707566
-सासनीगेट आगरा रोड हरपाल 9758172960
-आईटीआई रोड जगदीश 7617594604
-शाहजमाल जगदीश 8171707714
-अमीर निशा, दोदपुर जुगेंद्र 8433279554
-सेंटर प्वाइंट किशन बाबू 8433282174
-घनश्यामपुरी, विष्णुपुरी मदनलाल 8077561145
-मेलरोज बाईपास मुकेश 9719175719
-महेद्र नगर, पला साहिबाबाद ओमप्रकाश 7617594617
-दुबे का पड़ाव पवन 7617594612
-एटा बाईपास पीयुषभान 8433297900
-सर सैयद नगर प्रेम प्रकाश 8954979578
-महावीर गंज राजेश 7617594627
-मामू भांजा, मानिक चौक राम सिंह 7617594628
-चंदनियां रमेश 9536657922
-कलक्ट्रेट क्षेत्र, शमशाद मार्केट रामपाल 8171706612
-नौरंगाबाद रामस्वरूप 8650916434
-केला नगर, क्वारसी चौराहा रनवीर 7617594606
-किशनपुर साहब 7617594607
-जीवनगढ़ श्याम 9761244633
-मुल्लापाड़ा, भुजपुरा सोनू 8171707581
-मदारगेट, हाथरस अड्डा सुरेशपाल 7617594614
-पटवारीनगला, जमालपुर सूर्यकांत 8909620009
-सासनीगेट, मथुरा रोड विकास 9897002657
-नई बस्ती, मसूदाबाद विनय 9759761854
-गांधीआई हास्पिटल के पास विशंभर 8433289005
-पंचनगरी, लोधी बिहार सुमित 7983613538
-सराय कुतुब राजकुमार 9258972114
-क्वारसी के पास के गांव मालती 9286799148
-सारसौल क्षेत्र ओमप्रकाश 9358890433
-धनीपुर क्षेत्र सुशील 9536356990
-महरावल क्षेत्र विवेक 9837147971
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed