फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   With the explosion in the house cracked cylinder , fire losses

घर में धमाके के साथ फटा सिलेंडर, आग से भारी नुकसान

Fri, 03 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
With the explosion in the house cracked cylinder , fire losses
‌सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के नौरंगाबाद इलाके में जीटी रोड के सहारे के एक मजदूर के मकान में बृहस्पतिवार शाम खाना बनाते समय अचानक धमाके के साथ सिलेंडर में आग लग गई। इस आग से जहां घर में भारी नुकसान हुआ है, वहीं गृहस्वामी की बेटी व भतीजी भी बुरी तरह झुलस गए। आग लगने पर जीटी रोड पर लोगों का जमावाड़ा हो गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। वहीं खबर पर पहुंची छोटी-दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार रूपेंद्र सिंह का पुरानी नौरंगाबाद चौकी के बगल में जीटी रोड के सहारे एक दुकान के पीछे पतली सी गली में मकान है। नीचे के हिस्से में बड़ा भाई रहता है, जबकि ऊपर के हिस्से में रूपेंद्र परिवार के साथ रहता है। रूपेंद्र शटरिंग बनाने के कारखाने में काम करता है। रोजाना की तरह वह काम पर गया था। शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी प्रेमवती खाना बना रही थी, जबकि बड़ी बेटी रेनू, बेटा सार्थक घर में ही मौजूद थे। रूपेंद्र की भतीजी बेबी भी इन्हीं बच्चों के पास बैठी थी। तभी अचानक सिलेंडर में गैस खत्म होने पर प्रेमवती नया सिलेंडर लगा रही थी। नए सिलेंडर को चेक करते समय किसी तरह तेज धमाके के साथ आग लग गई और आग की चपेट में आकर रेनू, बेबी बुरी तरह झुलस गए। चीखपुकार पर आसपास की भीड़ जमा हो गई और कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना के काफी देर बाद छोटी दमकल पहुंची, जिसकी मदद से आग को बुझाया जा सका। आग में मजदूर परिवार के घर का सारा सामान जल गया। झुलसी किशोरियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसओ गांधीपार्क के अनुसार आग सिलेंडर से लगी है, बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


देरी से आई दमकल, वह भी बिना पानी के
बृहस्पतिवार शाम जब रूपेंद्र के घर में आग की खबर दमकल के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो दमकल का काफी देर तक इंतजार होता रहा। तब तक लोगों ने निजी प्रयास से आग को नियंत्रित किए रखा। बाद में मिनी दमकल पहुंची तो वह भी बमुश्किल चार मिनट चलकर दम तोड़ गई, क्योंकि उसमें पानी नहीं था। बाद में लोगों ने उसमें कैनों की मदद से पानी डाला और फिर सबमर्सिबल का पाइप लगाकर पानी की सप्लाई दी, तब वह आग बुझाने में प्रयास कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed