फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will tell the high command where and how the losers win

आलाकमान को बताएंगे कहां और कैसे हारे-जीते

Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Will tell the high command where and how the losers win
जिला पंचायत के चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा, बसपा, सपा, रालोद, कांग्रेस, आप और प्रसपा में हार जीत का गुणा भाग लगाया जा रहा है। हार के क्या कारण रहे। बागी और निर्दलीय क्यों जीते..? टिकट देने में कहां चूक हुई। जनता ने साथ क्यों नहीं दिया। किसान आंदोलन का किस दल पर कितना असर हुआ। जातिगत समीकरण काम क्यों नहीं कर पाया। अपने अपने पैतृक गढ़ में नेता जिपं सदस्य का चुनाव नहीं जिता सके तो आगे विधानसभा चुनाव में क्या होगा?
विज्ञापन

भाजपा ने मंगलवार शाम को वर्चुअल बैठक कर पदाधिकारियों से उनकी राय जानी। पंचायत चुनाव के संयोजक एवं जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने कहा कि पार्टी में सभी सीटों की हार जीत का आकलन हो रहा है। कहां और क्या कमी रह गई है? इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। अभी रिपोर्ट बन रही है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि किसान आंदोलन का लाभ पार्टी को मिला है, लेकिन स्थानीय प्रशासन का सत्ता के प्रति ज्यादा झुकाव होने से सपाइयों को परेशानी हो रही है। सपाई झुकेंगे नहीं। पार्टी का ही जिपं अध्यक्ष बनाने का पूरा प्रयास जारी रहेगा। संगठन को विस्तृत जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि हर चुनाव के बाद आकलन होता है, हो रहा है। इसकी रिपोर्ट आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान को भेजी जाएगी। पार्टी अपने पदाधिकारियों से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। जहां गलती मिलेगी उसको सुधारा जाएगा।
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट देकर आलाकमान से आगे का निर्देश लिया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। रालोद को किसान आंदोलन का बड़ा समर्थन मिला है। किसानों ने इस चुनाव में पार्टी का पूरा साथ दिया। जिससे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी अपने प्रदर्शन का वार्डवार आकलन कर रही है। पार्टी ने 24 वार्ड पर प्रत्याशी उतारे थे। इससे पहले संगठन सृजन अभियान भी चला था। अब हार की वजह क्या क्या रही है। इसकी जानकारी कर रिपोर्ट तैयार होगी। जिसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। कांग्रेस के साथ प्रसपा और आप में भी शून्य नतीजे की रिपोर्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed