फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will make dirty water potable, earn money by electricity

Aligarh News: गंदे पानी को बनाएंगे पीने योग्य, बिजली पैदा करके कमाएंगे रुपये

Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Will make dirty water potable, earn money by electricity
देश में गंदे पानी को पीने योग्य बनाने की कवायद चल रही है। बांस के जरिये पानी को स्वच्छ बनाने पर शोध चल रहा है। इस प्रक्रिया में बिजली पैदा करके रुपये कमाए जाएंगे। 12 देशों की शोध टीम की अगुवाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रहा है।
विज्ञापन



देश में 14 पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसी साल में इसके परिणाम आएंगे। गंदे पानी को पीने योग्य बनाने के लिए स्लज ट्रीटमेंट पर शोध हो रहा है। इसके लिए अमुवि में 6, नेशनल इनवायरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट नागपुर में तीन, आईआईटी धनबाद, सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे में दो-दो व आईआईटी खड़गपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



अब इसके सौ फीसदी परिणाम आने बाकी हैं। 75 फीसदी परिणाम संतोषजनक है। पवित्र योजना भारत सरकार और यूरोप की मदद से संचालित हो रहा है। इनमें डेनमार्क, आस्टि्रया, जर्मनी, इटली, स्विटजरलैंड, स्पेन आदि देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंदे पानी को स्वच्छ बनाने पर शोध हो रहा है। बांस की जड़ों का उपयोग कर पानी को शुद्ध किया जा रहा है। इससे पानी स्वच्छ होगा। पानी से बिजली भी पैदा की जा सकेगी। इससे आमदनी भी होगी। स्लज ट्रीटमेंट पर काम किया जा रहा है। इसे ऐसी जगह फेंका जाएगा, जहां इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़ सके। -प्रो. नदीम खलील, कोआर्डिनेटर, इंडिया लीड, पवित्र योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed