फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will have to pay the expensive price of land from today

Aligarh: आज से चुकानी होगी जमीनों की महंगी कीमत, नए सर्किल रेट लागू

Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

जिले में वर्ष 2017 में अंतिम बार सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी हुई थी। सबसे अधिक कीमत खैर रोड पर प्रस्तावित की गई थी। यहां पर 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई थी। देहात के अन्य क्षेत्रों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई।

विज्ञापन
Will have to pay the expensive price of land from today
सर्किल रेट

विस्तार

जिले में आज से जमीन-जायदाद खरीदने वालों को बढ़े नए सर्किल रेटों के आधार पर कीमत चुकानी होगी। पिछले पांच साल से जमीन के सर्किल रेटों में वृद्धि नहीं की जा रही थी। इस बार जिले में 10 से 15 प्रतिशत तक सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी की गई है। नए सर्किल रेट लागू करने के प्रस्तावों पर रविवार देर रात डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अंतिम मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


जिले में वर्ष 2017 में अंतिम बार सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी हुई थी। सबसे अधिक कीमत खैर रोड पर प्रस्तावित की गई थी। यहां पर 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई थी। देहात के अन्य क्षेत्रों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई। एआइजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एक अगस्त से जमीनों के नए सर्किल रेट लागू होंगे। इसी आधार पर बैनामा का स्टांप शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

तहसीलों में लगी थी बैनामे कराने वालों की भीड़

नए सर्किल रेटों के बढ़ने की आहट पाते ही पिछले एक सप्ताह से तहसीलों में सस्ती और पुराने सर्किल रेटों के आधार पर जमीन खरीदकर उसका बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी हुई थी। जिले की खैर व कोल तहसील समेत अन्य तहसीलों में बैनामों कराने वालों की संख्या दोगुनी तक जा पहुंची थी। इस माह अधिक स्टांप बिक्री होने से राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed