{"_id":"3cc3ebe0f8f8731e472f0df8e7990295","slug":"will-be-rich-with-features-deen-dayal-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से मालामाल होगा दीनदयाल अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से मालामाल होगा दीनदयाल अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत जल्द रईसों को भी सरकारी अस्पताल किसी मशहूर नर्सिंग होम से कमतर नहीं लगेगा और वहां इनकी मौजूदगी दिखाई देगी। क्योंकि महंगाई के दौर में अब दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं से लैस होने जा रहा है। जिसके बाद ये प्रदेश के उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल हो जाएगा, जहां की सफाई व्यवस्था आईएसओ 9001 प्रमाणित कंपनी सन संभलेगी। अस्पताल में आपको ढूंढे से गदंगी नहीं मिलेगी। अगर मनमानी की तो जुर्माना अदा करना होगा।
इसके अलावा इस अस्पताल में थायरोकेयर, लाल पैथ लैब्स सहित चुनिंदा लेबोरेटरी से टेस्ट कराने की सुविधा भी मिलेगी। जिसके लिए हॉस्पिटल में एक स्पेशल एडवांस लैब काउंटर खोला जाएगा। इस काउंटर से मरीज प्रतिष्ठित कंपनी से टेस्ट करा सकेंगे। यही नहीं जो मंहगे और जटिल टेस्ट यहां नहीं हो पाएंगे वो तयशुदा वक्त में नोएडा और दूसरे शहरों से कराए जाएंगे।
यहां पर एक साथ ऐसे 150 टेस्ट कराए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने यूपी सरकार की हेल्थ सिस्टम स्ट्रैथिंग प्रोजेक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अगस्त तक ये काम शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अस्पताल नेशनल एक्रीडेटेड बोर्ड ऑफ हास्पिटल की ग्रेडिंग में शामिल हो जाएगा और इसको भी ग्रेड मिलेगा।