फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will appeal to the governor 's family pride

राज्यपाल से गुहार लगाएंगे गौरव के परिजन

Sat, 28 Nov 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Will appeal to the governor 's family pride
खटीकान मोहल्ले में सांप्रदायिक झगड़े के शिकार दलित युवक गौरव के परिजनों के आंसू पोंछने का वक्त भले ही अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं मिला।
विज्ञापन


 राज्यपाल राम नाईक ने जरूर पीड़ित परिवार को मिलने का वक्त देकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है, को सहलाने की कोशिश की है। न्याय की उम्मीद के साथ शुक्रवार रात को गौरव के परिजन हिंदू जागरण समिति के नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने रवाना होंगे। शनिवार को मुलाकात का समय मिला है। 
विज्ञापन


खटीकान मोहल्ले के गौरव की हत्या भैया दूज के दिन सांप्रदायिक तत्वों ने कर दी थी। उसके बाद से शहर का माहौल गरम  है। 22 वर्षीय गौरव ही कमाकर बुजुर्ग विधवा मां एवं बहन समेत परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसकी हत्या के बाद से ही रिश्तेदार एवं भाजपा द्वारा गौरव को दादरी के अखलाक की तरह 45 लाख रुपये व अन्य सुविधाएं की मांग की जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन एवं सपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलवाने का भरोसा दिलाया गया जो अब तक संभव नहीं हो सका है।

 धर्म जागरण समिति के सह संयोजक सौरभ चौधरी ने गौरव के परिजनों को मिलवाने के लिए राज्यपाल राम नाईक से समय मांगा था।
सौरभ चौधरी ने बताया कि राज्यपाल ने शनिवार को मिलने का समय दिया है। गौरव की मां विमला देवी, छोटा भाई नितिन, ततेरा भाई राजेश खन्ना, विजुअली चैलेंज्ड बहादूर सिंह एवं पूर्व पार्षद भगत सिंह समेत अन्य 8 लोग शुक्रवार रात में मगध एक्सप्रेस से राजभवन के लिए रवाना होंगे।

 सौरभ चौधरी का कहना है कि वे लोग राज्यपाल से न्याय और दादरी की तरह मुआवजा दिलाने की गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया किया राज्यपाल से विज़ुअली चैलेंज्ड बहादुर सिंह को मिलवाएंगे ताकि उन्हें पता चले कि दंगे में कैसे निर्दोष लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।


यह भी बताएंगे कि कैसे प्रशासन एवं नेता के दबाव में निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजनीतिक गलियारे में भी इस मुलाकात को अहम माना जा aरहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed