फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will Aligarh be the answer to Muzaffarnagar?

मुजफ्फरनगर का जवाब बनेगा अलीगढ़...?

Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Will Aligarh be the answer to Muzaffarnagar?
नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
पांच सितंबर को जाटलैंड मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत से विपक्ष के हौसले बुलंद है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का आह्वान किया है। किसान नेताओं ने ये भी याद दिलाया है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, जिसकी वजह से उनकी सरकार नहीं बनी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अलीगढ़ में 14 सितंबर को होने वाला कार्यक्रम किसान महापंचायत का ही जवाब है, जिसमें जाट नेता राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विवि का शिलान्यास कर भाजपा जाट समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहती है, ताकि किसान आंदोलन की धार कम की जा सके।
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अलीगढ़-आगरा मंडल से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का एकजुट किया जा रहा है। आसपास के दस-बारह जिलों से लगभग डेढ़ से दो लाख की भीड़ जमा करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कुछ स्वाभाविक भीड़ पीएम मोदी को सुनने और देखने खुद ब खुद भी जुटेगी। इस तरह से भाजपा इस कार्यक्रम को किसान महापंचायत से बड़ा करने में जुटी है। अब सफलता कितनी मिलती है ये 14 सितंबर को सामने आएगा। बहरहाल, यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पीएम मोदी-सीएम योगी का ये पहला बड़ा कार्यक्रम है, जिसकी तैयारियों को जोरशोर से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

झलकियां
जिला सूचना अधिकारी सीओ से भिड़े
अलीगढ़। सीएम योगी के आने से पहले कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरीकेडिंग और कड़ी सुरक्षा लगाई गई थी। मीडिया को पहले यहां बुलाया गया और बाद में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर लगभग एक घंटे तक इंतजार कराया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी और ड्यूटी दे रहे सीओ के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना अधिकारी मीडियाकर्मियों को अंदर ले जाना चाहते थे और पुलिस बेवजह रोक रही थी। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐन वक्त तक सीएम का हेलीपैड बनाते रहे
अलीगढ़। सीएम योगी के आने से पहले तक उनका हेलीपैड दुरुस्त किया जाता रहा। सुरक्षाकर्मी, दमकल कर्मी मानकों के अनुसार हैलीपैड को दुरुस्त कराते रहे। यहां पर आसपास में ही पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिसमें तीन पीएम मोदी के लिए और दो मुख्यमंत्री व राज्यपाल के लिए बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed