फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife of former Vice President raised the responsibility of raising Armaan

पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने उठाया अरमान की परवरिश का जिम्मा

Thu, 20 Aug 2020 08:00 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 20 Aug 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Wife of former Vice President raised the responsibility of raising Armaan
salma ansari
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने चार साल के अरमान की परवरिश का जिम्मा लिया है। यह वही अरमान है, जिसके ढाई वर्षीय भाई का मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मृत मां अलवीना खातून के शरीर पर पड़े कंबल से खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन



अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्ष व मदरसा चाचा नेहरू की संस्थापक सलमा अंसारी ने अमर उजाला को बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब अलवीना अहमदाबाद से बिहार के मुजफ्फरपुर आ रही थीं, तभी उसकी बीमारी या भूख से ट्रेन में मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस ने ट्रेन से उसका शव स्टेशन पर लाकर रख दिया। अलवीना के साथ दो मासूम बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि ढाई साल का बच्चा अपनी मां को बार-बार जगाने की कोशिश करता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन




फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने बच्चे को गोद लेने को कहा, लेकिन बाद में दो लाख रुपये नाना-नानी को दिए। बाकी लोगों ने पल्ला झाड़ लिया। चार महीने के बाद बच्चों का बुरा हाल है। इन बच्चों के बारे में कटिहार जिले में एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन से संपर्क किया। बच्चे के बारे में जानकारी होने पर मदरसे के वाइस प्रिंसिपल आलोक कुमार व महबूब अली को गांव बरसोई महेशपुर कटिहार भेजा, जहां से बड़े बेटे अरमान को ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे बच्चा जब चार साल का हो जाएगा, तो उसे भी ले आएंगे। सलमा ने कहा कि जब तक बच्चे अपने पैर पर खड़े नहीं हो जाते हैं, तब तक उनकी परवरिश की जिम्मेदारी उनकी है। प्रिंसिपल राशिद अली ने कहा कि बच्चे का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed