फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife helpless due to illness, waiting for Ayushman card for treatment

बीमारी से पत्नी लाचार, इलाज को आयुष्मान कार्ड का इंतजार

Sat, 21 Sep 2019 08:11 PM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 21 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Wife helpless due to illness, waiting for Ayushman card for treatment
ओमवती - फोटो : Dig Vishal
कभी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर नंबर डालने का काम करने वाले 65 वर्षीय जमाल अहमद की जिंदगी के नंबर इन दिनों खराब चल रहे हैं। सात साल से उनकी पत्नी पार्किंसन की बीमारी से चलने फिरने से लाचार है। उसके इलाज के लिए जमाल अहमद को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले गोल्ड कार्ड का इंतजार है। जमाल का दावा है कि एक आशा वर्कर ने उनसे सारी औपचारिकताएं पूरी करा ली थीं। उनका पात्रता सूची में भी नाम है, लेकिन कार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है। जबकि पत्नी की तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। 
विज्ञापन



फिरदौस नगर गली नंबर 3 के रहने वाले जमाल अहमद के दिन का एक बड़ा हिस्सा हाथों में पत्नी के इलाज के कागज लिए सीएमओ कार्यालय और मलखान सिंह जिला अस्पताल के चक्कर काटते हुए बीतता है। जमाल कहते हैं कि सात साल से उनकी पत्नी चारपाई पर है। वही उसकी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन



इसलिए काम भी छोड़ना पड़ा। रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में डॉक्टर का इलाज चल रहा है। उनके दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी दिव्यांग है। परिवार की स्थिति बेहद कमजोर है। पत्नी के इलाज का अब एक ही सहारा है कि किसी तरह आयुष्मान भारत योजना का गोल्ड कार्ड मिल जाए, जिससे पत्नी का इलाज हो सके। जमाल कहते हैं कि पिछले वर्ष बताया गया कि उनका नाम कार्ड की पात्रता सूची में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद औपचारिकताएं भी पूरी कर दीं। अब जिला अस्पताल जाते हैं तो वहां से सीएमओ आफिस जाने के लिए कह दिया जाता है। सीएमओ आफिस में जिला अस्पताल जाने के लिए कह दिया जाता है। पिछले कई महीनों से यही सिलसिला चल रहा है। अब तो हिम्मत भी जवाब दे गई है। 


- तीन सितंबर से 30 सितंबर तक गोल्ड कार्ड के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। जमाल अहमद का घर मौलाना आजाद नगर अर्बन हेल्थ सेंटर के दायरे में पड़ता है। वहां पर भी कैंप प्रस्तावित है। इनको अर्बन हेल्थ सेंटर प्रभारी से मिलने का परामर्श दिया गया है। जिससे इनको वहां पर लगने वाले कैंप की तारीख की जानकारी मिल सके। उसी कैंप में इनको कार्ड जारी करने की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
- डॉ. खान चंद, एसीएमओ, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed