{"_id":"614b82a88ebc3e09973711fa","slug":"wife-does-not-take-bath-divorce-is-needed-aligarh-news-ali273900742","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब: पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबोगरीब: पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान
Thu, 23 Sep 2021 08:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:58 AM IST
सार
युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने यह बात रखी तो हर कोई हैरान रह गया। उसने बताया कि वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरी पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए। यह मांग चंडौस थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने रखी तो हर कोई हैरान रह गया। चंडौस निवासी युवक ने बताया कि उसका दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी।
विज्ञापन
वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी। इस बीच दंपती को एक बेटा भी हो गया। मगर, विवाद नहीं थमा। पिछले दिनों युवती ने घरेलू कलह की वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की। युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए विवाद होता है। अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए। यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है। सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन