फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife beaten to death when Son is not born

बेटा न होने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wife  beaten to death when Son is not born
अन्य केंद्र -
विज्ञापन

बेटा न होने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
मारने के बाद शव के पास ही बैठा रहा पति
मृतका की मां ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खैर (अलीगढ़)। गांव अहरौला निवासी एक युवक ने बेटा पैदा न होने पर अपनी पत्नी सोनिया की बुधवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक रात भर उसके शव के पास ही बैठा रहा। महिला की मां ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना प्रभारी शंभू नाथ का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति जीतू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जीतू पर पहले से लगभग दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गांव बिलासा सादाबाद निवासी मृतका सोनिया (28) के पिता हृदेश कुमार बीएसएफ में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में वे आसाम में तैनात हैं। उनकी पत्नी कमलेश देवी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उन्होंने वर्ष 2009 में अपनी बेटी सोनिया की शादी खैर के गांव अहरौला निवासी जीतू (35) पुत्र बिजेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद सोनिया ने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि पति जीतू चाहता था कि बेटा हो। बेटा नहीं होने पर उसने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। दो बेटियां ननिहाल में रह रही थीं। छोटी बेटी मां के साथ रहती थी। बुधवार रात जीतू ने शराब के नशे में सोनिया के साथ जमकर मारपीट की। जिससे महिला की मौत हो गई। किसी ने मायके पक्ष के लोगों सूचना दे दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह महिला के परिवार वाले खैर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शंभूनाथ सिंह का कहना है कि मां कमलेश देवी की तहरीर पर जीतू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जीतू शातिर अपराधी है। उस पर हत्या, लूट आदि के दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी की रात को जीतू से अनबन हुई थी। जिसके चलते सोनिया ने रात में अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जीतू कमरे में गया तो उसके होश उड़ गये। उसने शव को उतारा और घंटों तक रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed