फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife and brother killed young man in illicit relationship in Aligarh, dead body buried in the ground

प्यार में पागल पत्नी बनी जल्लाद: प्रेमी देवर संग किया पति का कत्ल, फिर जमीन में गाड़ दिया शव, ऐसे खुला राज

Sun, 06 Nov 2022 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 PM IST
सार

अलीगढ़ में अवैध संबंध में पत्नी और भाई ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को जमीन में गाड़ दिया। लापता होने की अफवाह फैला दी। चाचा ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई को दबोचा तो राज खुल गया।

विज्ञापन
Wife and brother killed young man in illicit relationship in Aligarh, dead body buried in the ground
अलीगढ़ में हत्या - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना इलाके के गांव मुड़िया में अवैध संबंध के चलते एक युवक की उसकी पत्नी और छोटे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर शव को जमीन में मिट्टी खोदकर गाड़ दिया और गांव में उसके लापता होने की अफवाह फैला दी। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन शंका होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में गाड़ा गया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मुड़िया निवासी 27 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह उर्फ अल्लो पुत्र ओमप्रकाश खेतीबाड़ी व मजदूरी करते थे। अचानक दो दिन पहले वह लापता हो गए। कहीं भी पता न चलने पर उसके चाचा सुक्खा ने शनिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पुष्पेंद्र के लापता होने के पीछे शक की सुई उसकी पत्नी और छोटे भाई रवेंद्र की ओर गई। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई। थाने में दोनों से कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुष्पेंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
 

सीओ इगलास के अनुसार पुष्पेंद्र के दो पुत्र व 20 दिन की एक दुधमुंही बेटी है। पुष्पेंद्र की पत्नी के अपने देवर रवेंद्र के साथ अवैध संबंध हैं। पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी व भाई को घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी पर दोनों ने घर के अंदर पुष्पेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात के समय शव को बाइक पर गांव के बाहर ले जाकर जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। 

दोनों को लेकर पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां पर शव को गाड़ा गया था। गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इसके साथ ही शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक और फावड़े को भी बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होन के छह घंटे बाद ही घटना का खुलासा कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed