फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Why not reservation for SC, ST and OBC in AMU: Yogi

एएमयू में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण क्यों नहीं: योगी

Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Why not reservation for SC, ST and OBC in AMU: Yogi
सभा में जनता का अभिवादन स्वीकारते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेता। - फोटो : Dig Vishal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां अतरौली और नानऊ पैठ में दो चुनावी सभा को संबोधित किया। अतरौली के केएमबी इंटर कॉलेज मैदान में अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के पक्ष में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किए। सीएम योगी ने सवाल किया कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है, फिर भी एएमयू में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण क्यों नहीं दिया जाता है। 
विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि एएमयू संसद के कानून से बना है और भारत सरकार के संसाधन से चलता है। बसपा, सपा और कांग्रेस से पूछें कि एएमयू में एससी, एसटी और ओबीसी से भेदभाव क्यों किया जाता है। उन्होंने कहा कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के मुद्दे को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। योगी ने कहा कि जब तक एएमयू में एससी, एसटी एवं ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल जाता, सतीश गौतम को जिताते रहें।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर किसानों एवं युवाओं को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए पीएम मोदी प्रयत्नशील हैं। इस क्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरीडोर, गंगा एक्सप्रेसवे आदि का उल्लेख किया और कहा कि डिफेंस कॉरीडोर से अलीगढ़ एवं एटा के लोग भी लाभान्वित होंगे। एटा सांसद राजवीर सिंह, प्रत्याशी सतीश गौतम आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राम सिंह एवं संचालन पूरण चंद्र ब्रह्मचारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की काली शर्ट उतरवाई गई
सभा में अपने पिता डॉ. ज्ञान सिंह के साथ किशोर हिमांशु आर्य भी आया था। वह काले रंग की शर्ट पहने हुए था। पुलिस व एलआईयू की टीम ने किशोर की शर्ट उतवा दी। उनको डर था कि कहीं किशोर मुख्यमंत्री को शर्ट उतारकर काला झंडा न दिखा दे। इसी तरह कई अन्य लोगों को काली शर्ट पहनकर आने पर गेट पर ही रोक दिया गया। 

पुलिस अधिकारियों पर गरजे सांसद
अतरौली में आयोजित सभा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर प्रत्याशी सतीश गौतम पुलिस अधिकारियों पर गरज पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं किया जाए।   

भाजपा में शामिल 
जवाहर लाल बघेल एड. के नेतृत्व में कई लोग अतरौली में आयोजित सभा में भाजपा में शामिल हुए। इसमें श्रीराम नेताजी, राकेश पाल, महाराज सिंह बघेल, हरिओम शर्मा, आरके बघेल, कोमल सिंह, महेंद्र सिंह निषाद, इंद्रजीत सिंह सहित करीब 43 लोग शामिल है। 

अब तक तीन मुख्यमंत्री आ चुके केएमवी में
केएमवी इंटर कॉलेज के मैदान में योगी आदित्यनाथ से पहले भाजपा के दिग्गज स्व अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व राजनाथ सिंह भी इसी मैदान में कई बार जनसभा कर चुके हैं। 


ये रहे मौजूद
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, अशोक राणा, ई. राजीव शर्मा, देवराज सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, सतपाल सिंह, मीना कुमारी, विमलेश वर्मा, मधु मिश्रा, राजेश भारद्वाज, मनोज कुमार, केहरी सिंह, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, राम सिंह आर्य, संदीप चाणक्य, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमणि कौशिक, जयदीप गौड़, अंशुल गुप्ता, निखिल माहेश्वरी, शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. निशित शर्मा, विक्रांत जौहरी, मनोज शर्मा, चुनमुन शर्मा, संजय शर्मा राजा, नवाब सिंह एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, चेयरमैन पवन वर्मा, मनोज कुुमार पूर्व प्रमुख, महेश सूर्यवंशी, नवाब सिंह एडवोकेट, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, यज्ञपाल लोधी, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, घनश्याम सिंह, नरपाल सिंह, चंदन शर्मा, अतुल भारद्वाज, मनोज शर्मा, रवेंद्रपाल सिंह, दानसहाय अंकल, ओमप्रकाश प्रधान, चंद्रशेखर राजपूत, देवपाल           चौधरी, जेपी हिंदुस्तानी, गेंदालाल वर्मा, होमेंद्र राजपूत, देवेंद्र पाठक आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed