फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When will the ship finally take off from Aligarh?

आखिर कब उड़ान भरेंगे अलीगढ़ से जहाज

Sun, 28 Aug 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
When will the ship finally take off from Aligarh?
रिंकू शर्मा, अलीगढ़। धनीपुर एयरपोर्ट से लखनऊ समेत दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरने का सपना अभी तक अधूरा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम यहां का निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन अभी तक लाइसेंस एवं अन्य कागजी प्रक्रिया को पूरा करने की मंजूरी शासन में लंबित है। जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से लेकर लाइसेंस तक का पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों का दावा है कि एयरपोर्ट संचालन की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। जैसे ही शासन स्तर से लाइसेंस जारी होगा, वैसे ही उड़ानें भी शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत धनीपुर एयरपोर्ट पर वर्ष 2015 से काम शुरू हुआ था। करीब सात साल तक भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण कार्य चला। एयरपोर्ट निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने अलीगढ़ समेत प्रदेश के पांच जिलों में एयरपोर्ट संचालन की जिम्मेदारी विमानपत्तन प्राधिकरण को दी थी। इसके बाद केंद्रीय टीम धनीपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। पहले चरण में यहां से 90 सीटर विमानों के जरिये दूसरे शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की जानी है।
इसके साथ ही, इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है। पांच किमी लंबा रनवे तैयार हो रहा है। रनवे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 675 एकड़ भूमि की मांग की है। इसमें से करीब 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 376 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण करने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
ये है स्थिति
- वर्ष 2015 में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत धनीपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ था काम।
- तीन साल तक हुआ भूमि अधिग्रहण का काम।
- 2018 में शुरू हो पाया निर्माण कार्य, इस साल 97 फीसदी काम हो चुका है पूरा।
- 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट हो चुका है अब तक खर्च।
- एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे एयरबस-320 एवं बोइंग-737 जैसे सबसे बड़े विमान।
- जिले के सांसद-विधायक भी कर चुके हैं शासन स्तर पर पैरवी
हवाई सेवा से स्थानीय कारोबारियों को होगा लाभ
धनीपुर एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से दूसरे शहरों को जाने वाले लोगों एवं कारोबारियों को लाभ मिलेगा और वे कुछ समय में बड़े शहरों का सफर तय कर सकेंगे। विस्तारीकरण के बाद एयरपोर्ट पर एयरबस-320 एवं बोइंग-737 जैसे सबसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

- धनीपुर एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विस्तारीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी हो रही है। संचालन के लिए शासन स्तर से निर्णय होना है। पहले चरण में 90 सीटर विमानों का संचालन होगा। इसके बाद दूसरे विमान यहां से उड़ान भर सकेंगे।
- प्रदीप कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed