फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When there was a jam, the electricity department changed the transformer

Aligarh News: जब जाम लगा तब बिजली विभाग ने बदला ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 17 Aug 2024 05:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
When there was a jam, the electricity department changed the transformer
गांव सिंधौरा में जाम लगाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
गांव सिंधोरा में एक सप्ताह से बिजली नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वहां पर बिजली 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है जो लोड अधिक होने के कारण आए दिन फुंक जाता है। एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से इस समस्या के बारे कहा तो उन्होंने लोगों के फोन उठाने बंद कर दिए। इससे गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। दोपहर एक बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने कहा बिजली विभाग को जगाने के लिए जाम लगाया है। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया, तब जाम खुल सका। जेई बिजली विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रांसफॉर्मर बदलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed