फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When Kalyan Singh said... I have spoken to Ram Lalla, there will be no rain

जब कल्याण सिंह ने कहा...रामलला से बात हो गई हैं, बारिश नहीं होगी

Sun, 22 Aug 2021 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Aug 2021 03:01 AM IST
सार

बारिश आने पर लौट रही भीड़ को कल्याण ने अपने संवाद से थामा

विज्ञापन
When Kalyan Singh said... I have spoken to Ram Lalla, there will be no rain
कल्याण सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंजे हुए राजनीतिज्ञ में जो भी कलाएं होती हैं, बाबूजी (कल्याण सिंह) ऐसी हर कला में माहिर थे। कहने को जिद्दी राजनीतिज्ञ के रूप में पहचान बनाई मगर बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव , दोस्त बनाने व लोगों को जोड़ने में भी वे बेहद माहिर थे। यह कहते हुए शहर क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव राजा एक किस्सा याद करते हैं कि कंपनी बाग में विधानसभा चुनावी रैली थी। बतौर भाजपा महानगर अध्यक्ष मैं उसकी व्यवस्थाएं देख रहा था। बाबूजी को रैली संबोधित करने आना था। उनके आने से पहले बारिश शुरू हो गई और भीड़ छंटने लगी। मगर बाबूजी ने आते ही नारा दिया चिंता मत करो, मेरी सीधे रामलला से बात हो गई हैं, अब जब तक कल्याण सिंह बोलेगा एक बूंद नहीं गिरेगी। बस फिर भीड़ थमना शुरू हो गई और भीड़ भी थमने लगी। फिर जो भीड़ से उन्होंने संवाद किया, लोग एकटक सुनते रहे।

विज्ञापन


परिचित को तख्त देकर खुद चटाई पर सोते थे
पुराने किस्से याद कर लोग बताते हैं कि जब बाबूजी जनसंघ के विधायक बने तो उन्हें लखनऊ के दारुलशफा में विधायक आवास में कमरा आवंटित हुआ था। इसमें एक तख्त पर उनका बिस्तर होता था और अन्य कोई ज्यादा सुविधा नहीं थीं। इस दौर में अलीगढ़ या अतरौली से यदि उनका कोई परिचित किसी काम से उनके पास पहुंचता तो उसे रात्रि में वे उसको तख्त का बिस्तर देते थे और खुद चटाई लेकर जमीन पर सोते थे। साथ में उसे विधानसभा कैंटीन का खाने का टोकन देकर कहते थे कि मैं विधानसभा में व्यस्त रहुंगा। तुम टोकन से खाना खा लेना।
विज्ञापन


मेरे लिए पूरा यूपी मेरा अलीगढ़ है
मुख्यमंत्री रहते कई बार नुमाइश मैदान में सभा व स्वागत कार्यक्रमों में कल्याण सिंह शामिल हुए। मंच पर जब वे मौजूद रहते तो कई बार लोग इस तरह का जिक्र छेड़ देते थे कि बाबूजी आप भी मुलायम सिंह यादव की तरह अपने जिले इटावा व अतरौली पर विशेष फोकस रखो। जैसे इटावा व सैफई पर सरकार का विशेष फोकस रहता है। इस पर वे मंच से ही जवाब देते थे कि किसी तरह का पक्षपात नहीं होना चाहिए। मेरे लिए पूरा यूपी मेरा अलीगढ़ है। विकास सबका साथ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

...जब टीटी रैकेट लेकर खेलने लगे थे मुख्यमंत्री कल्याण

जिले में किए गए कल्याण सिंह के कार्य अब लोग याद कर रहे हैं। अलीगढ़ जिला स्टेडियम में टीटी व बैडमिंटन के लिए बने नवनिर्मित मल्टीकॉंम्प्लेक्स के उद्घाटन की यादें भी बड़ी रोचक हैं। आज से 30 साल पहले 26 जुलाई 1991 को जिला स्टेडियम में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान कल्याण सिंह अपने हाथों में टीटी रैकेट लेकर एएमयू गेम्स कमेटी के असिस्टेंट डायरेक्टर व टीटी कोच आमिर हसन जैदी के साथ खेलने लगे थे।

वर्ष 1990-91 में जिले के खिलाड़ियों को सौगात देने के लिए टीटी व बैडमिंटन के लिए महारानी अहिल्या बाई होल्कर जिला स्टेडियम में मल्टी कांम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण किया था। इसके उद्घाटन के लिए 26 जुलाई 1991 की की तिथि निर्धारित की गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पूजा अर्चना की और इसके बाद टीटी गेम खेलकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह इतने उत्साहित थे कि हाथ में टीटी रैकेट लेकर खेलने लगे थे।

उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे वर्तमान यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि इस हॉल के उद्घाटन से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ था। वहीं बैडमिंटन और टीटी के खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात मिली थी। उस समय अलीगढ़ जनपद आगरा मंडल में लगा करता था। इसीलिए आऱएसओ जोगिंदर सिंह, डीएसओ एसएम रिजवी, टीटी कोच आमिर अली जैदी के साथ भाजपा से उत्तम मुखर्जी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed