फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A youth was attacked when he was stopped from drinking alcohol

Aligarh: शराब पीने से रोका तो युवक पर जानलेवा हमला, ब्लेड और चाकू मारा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 01 Apr 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 02:09 AM IST
सार

सरकारी नल के पास शराब पी रहे थे। युवक ने शराब पीने से मना किया तो सभी ने उसे पीटते हुए ब्लेड और चाकू मार दिया। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता परिजनों के साथ थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर अन्य तीन युवकों को पकड़ने की मांग की।

विज्ञापन
A youth was attacked when he was stopped from drinking alcohol

विस्तार

थाना छर्रा क्षेत्र के छर्रा-सांकरा मार्ग स्थित सलगवां मोड़ के निकट शराब पी रहे चार युवकों का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उसको ब्लेड और चाकू मारा गया। ग्रामीणों को आता देख तीन युवक भाग गए, एक पकड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।

विज्ञापन


थाना छर्रा के गांव रामपुर निवासी विकास पुत्र अन्नू सिंह अपने ननिहाल गांव सलगवां में रहता है। युवक अलीगढ़ -कासगंज मार्ग पर निजी बस का हेल्पर है। 31 मार्च शाम 7:30 बजे वह अलीगढ़ जाने के लिए छर्रा-सांकरा मार्ग स्थित मोड़ पर पहुंचा। जहां गांव भीकनपुर निवासी अमन खान, फरहत, अरबाज व एक अन्य व्यक्ति सरकारी नल के पास शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


युवक ने शराब पीने से मना किया तो सभी ने उसे पीटते हुए ब्लेड और चाकू मार दिया। युवक की चीखपुकार सुन कर ग्रामीण आ गए और आरोपी अमन को पकड़ कर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार के हवाले कर दिया। अमन को पुलिस थाने ले गई। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता परिजनों के साथ थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर अन्य तीन युवकों को पकड़ने की मांग की। सीओ छर्रा धनंजय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज हो रही है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed