{"_id":"655b66dd6655d79f78020367","slug":"when-aligarh-dm-indra-vikram-singh-saw-the-stemless-glasses-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिलाधिकारी ने जब देखा बिना डंडी वाला चश्मा, सीएमओ को बुलाकर दे दिया यह निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिलाधिकारी ने जब देखा बिना डंडी वाला चश्मा, सीएमओ को बुलाकर दे दिया यह निर्देश
Mon, 20 Nov 2023 07:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:32 PM IST
सार
दिव्यांग अपनी समस्या को लेकर तहसील में पहुंचे थे। शिकायत के दौरान डीएम ने देखा कि बुजुर्ग के चश्मे की दोनों डंडियां टूटी हुई थीं और वह धागा बांधकर चश्मे से काम चला रहे थे। उन्होंने तत्काल सीएमओ को निर्देशित किया कि वे बुजुर्ग की आंखों की पहले जांच कराएं और उन्हें नया चश्मा भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बुजुर्ग को पहनाया चश्मा
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की इगलास तहसील में 18 नवंबर को संपूर्ण समाधान कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग बुजुर्ग का चश्मा खराब होने पर उसे बदलवाने के निर्देश सीएमओ को दिए थे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने 20 नवंबर को बुजुर्ग को कलेक्ट्रेट में अपने हाथों से नया चश्मा पहनाया तो उसने दुआएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास के नगला बघिया के दिव्यांग जवाहर सिंह अपनी समस्या को लेकर तहसील में पहुंचे थे। शिकायत के दौरान डीएम ने देखा कि बुजुर्ग के चश्मे की दोनों डंडियां टूटी हुई थीं और वह धागा बांधकर चश्मे से काम चला रहे थे। उन्होंने तत्काल सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को निर्देशित किया कि वे बुजुर्ग की आंखों की पहले जांच कराएं और उन्हें नया चश्मा भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बुजुर्ग की आंखों का परीक्षण कराया और उन्हें एक चश्मा भी उपलब्ध कराया। फिर बुजुर्ग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम ने अपने हाथों से उन्हें चश्मा पहनाया। इससे गद्गद बुजुर्ग ने जिले के मुखिया को दुआएं भी दीं।