फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat stacks collected in the field were set on fire, crop was reduced to ashes

Aligarh News: खेत में एकत्र गेहूं के लांक में लगा दी आग, फसल हुई जलकर राख

Tue, 23 Apr 2024 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 23 Apr 2024 03:02 AM IST
सार

किसान ने अपने छह बीघे खेत में लांक कटवाकर एकत्र कराई थी। गेहूं निकलवाने के लिए मशीन का इंतजाम कर रह थे। इसी बीच रात किसी ने उनकी लांक में आग लगा दी। जिससे फसल जल गई।

विज्ञापन
Wheat stacks collected in the field were set on fire, crop was reduced to ashes
आग लगने से जलती फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

21 अप्रैल की रात गांव टुआमई में एक किसान के खेत में एकत्र गेहूं की लांक में किसी ने आग लगा दी। इससे फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


गांव टुआमई निवासी किसान राघवेंद्र पुत्र अमर सिंह के अनुसार उन्होंने 21 अप्रैल को अपने छह बीघे खेत में लांक कटवाकर एकत्र कराई थी। गेहूं निकलवाने के लिए मशीन का इंतजाम कर रह थे। इसी बीच रात किसी ने उनकी लांक में आग लगा दी।
विज्ञापन


राघवेंद्र के अनुसार गांव निवासी अरविंद पुत्र विजय सिंह ने चार दिन पहले धमकी देते हुए कहा था कि इस खेत का गेहूं घर नहीं ले जाने दूंगा। उससे मुकदमेबाजी भी चल रही है। उसी ने रात के समय उनकी एकत्र फसल में आग लगाई है। घटना के दौरान उन्होंने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा है। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित किसान की तहरीर पर आरोपी अरविंद पुत्र विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed