फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Whatsapp, Instagram, Facebook, Messenger down

व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम हो गए ठप, लोग रहे बेचैन

Sat, 20 Mar 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp, Instagram, Facebook, Messenger down
देश-दुनिया सहित शुक्रवार रात करीब 10:55 बजे अचानक से व्हाट्स एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम ठप हो गए। इससे लोग बेचैन हो गए। करीब 45 मिनट तक लोग इस समस्या से जूझते रहे। एक-दूसरे को फोन कर इनके बंद होने के संबंध में जानकारी करते रहे। हालांकि, रात 11:40 बजे फिर से व्हाट्स एप चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ लोग इसके पीछे सर्वर डाउन होने की समस्या तो वहीं, कुछ लोग व्हाट्स एप पर पिछले कुछ दिनों सेे दिखाए जा रहे सिक्योरिटी संबंधित संदेश को अनदेखा करने को कारण बताने लगे।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले की बात की जाए तो यहां करीब 8.10 लाख लोग व्हाट्स एप का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम मैसेंजर का इस्तेमाल करने वालों की भी बड़ी संख्या है, जिसका आंकड़ा लाखों में है। इन सभी के उपयोगकर्ताओं के बीच खलबली मच गई। सबसे अधिक परेशानी में वह लोग आ गए, जिनके व्यवसाय या फिर कामकाज, ऑफिस संबंधी ग्रुप व्हाट्स एप पर बने हैं। साथ ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी भी हैरान रह गए। तकनीकी विशेषज्ञ भी कोई खास जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज राजपूत के मुताबिक, उन्हें करीब 11 बजे व्हाट्सएप सहित कई सोशल साइट अचानक से बंद होने की जानकारी मिली। देर रात तक इसके पीछे के कारणों का पता लगाए जाने की कोशिश की गई। मगर, सफलता नहीं मिली। गौर हो कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम मैसेंजर एक ही कंपनी के हैं। अंदेशा है कि कंपनी का सर्वर ठप हो गया होगा, जिसके चलते इस समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर आई जनता
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम के अचानक से बंद होने के बाद अलीगढ़ के युवा ट्विटर पर सक्रिय हो गए। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करना शुरू कर दिया। लोग एक-दूसरे से इसके पीछे का कारण जानने को आतुर दिखे। अलीगढ़ के युवाओं में भी इसको लेकर बेचैनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed