फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   What did it say was the governor ... 'terrorists are courageous'

यह क्या कह गए राज्यपाल... ‘आतंकी साहसी होते हैं’

Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
What did it say was the governor ... 'terrorists are courageous'
यह क्या कह गए राज्यपाल... ‘आतंकी साहसी होते हैं’ - फोटो : Dig Vishal
धर्म समाज कालेज में मंगलवार को नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह के बाद सभागार में हुए कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राज्यपाल राम नाईक भारत की युवा शक्ति और युवा ऊर्जा का जिक्र करने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी भी युवा होते हैं, पढ़े-लिखे होते हैं, साहसी भी होते हैं। उनकी यह बात सुनकर दर्शक दीर्घा में सुगबुगाहट होने लगी कि सैकड़ों बेगुनाहों की हत्या करने वाले साहसी कैसे हो सकते हैं?
विज्ञापन


दरअसल राज्यपाल ने युवाओं का जिक्र भारत की युवा आबादी के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस समय भारत की सबसे अधिक आबादी युवा आबादी है। सन 2025 में भारत की 70 फीसदी आबादी युवा होगी। यह युवा आबादी किसी भी देश की संपदा होती है। जिस प्रकार एक कुशल व्यापारी अपने पास उपलब्ध पूंजी का चतुराई के साथ उपयोग कर उसे और बढ़ाता है, उसी प्रकार देश को भी युवा ऊर्जा का उपयोग अपने विकास के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन


यह तभी संभव है, जब युवाओं को सही दिशा मिले। यह कार्य शिक्षक और समाज कर सकता है। अगर इस युवा संपदा का सही उपयोग नहीं किया तो यह बेकार हो सकती है और कभी-कभी भटक भी सकती है। इसका उदाहरण आतंकवादी हैं। यह युवा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े लिखे भी होते हैं। साथ ही साहसी भी होते हैं। लेकिन उनकी दिशा गलत होती है। इसी ऊर्जा को अगर सही दिशा मिल जाए, तो वह देश के काम आ सकती है। इतना सुनते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के बीच कानाफूसी होने लगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी राज्यपाल के विवादित बोल को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed