फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Well 18 more infected including chairman and LIC officer

खैर चेयरमैन व एलआईसी अफसर सहित 18 और संक्रमित

Fri, 12 Jun 2020 12:54 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Well 18 more infected including chairman and LIC officer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 18 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें खैर नगर पालिका के चेयरमैन व भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अफसर भी शामिल हैं। जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें 10 जेएन मेडिकल कॉलेज से, पांच निजी लैब से और दो नोएडा के हॉस्पिटल में हुई जांच में संक्रमित घोषित हुए हैं।
विज्ञापन




सीडीओ अनुनय झा ने जेएन मेडिकल कॉलेज से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान लक्षण के आधार पर तीन महिलाओं को चिह्नित किया गया था। सराय लवरिया की क्रमश: 45 वर्ष, 45 वर्ष एवं 55 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आगरा रोड दामोदरनगर की पहले से संक्रमित एसबीआई की अधिकारी का 30 वर्षीय भाई एवं डेढ़ साल का बेटा भी संक्रमित आए हैं। इसके अलावा बारहद्वारी की 50 वर्षीय महिला व रघुवीरपुरी का 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित हैं। दोनों मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संक्रमित हुए हैं। वहीं, दो दिन पहले सराय हकीम बन्नादेवी में मृत हुए भाजपा नेता व पूर्व पार्षद की पत्नी सहित एक बेटे और बहू संक्रमित घोषित हुए हैं। 
विज्ञापन



सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी के अनुसार दो अलग-अलग निजी लैब से हुई जांच में जो संक्रमित आए हैं, उनमें 58 वर्षीय एलआईसी के अधिकारी अवंतिका फेस 1 में रहते हैं, जबकि विद्या नगर में 37 वर्षीय महिला व्यापारी परिवार से संक्रमित है। इसके अलावा सासनी गेट सराय गढ़ी का 36 वर्षीय पुरुष संक्रमित आया है। इसके अलावा टप्पल क्षेत्र के गांव बैना के एक महिला व एक पुरुष संक्रमित हुए हैं। नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में इलाज कराने गए कस्बा खैर के 50 वर्षीय ऑटो पार्टस व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जांच सैंपल देने के बाद घर आ गए थे। अब रिपोर्ट आने पर उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, कस्बा खैर के 45 वर्षीय चेयरमैन भी जेपी हॉस्पिटल नोएडा में भरती हैं। उनकी जांच रिपोर्ट दोपहर में पॉजिटिव आई है। उन्हें वहां कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यह जानकारी खुद चेयरमैन के बड़े भाई ने अमर उजाला को दी है। हालांकि, जिला प्रशासन को या सीएमओ को उनके पॉजिटिव आने की सूचना देर रात तक नहीं मिली थी। बड़े भाई के अनुसार चेयरमैन एक सप्ताह से बीमार थे। पहले जिला स्तर पर जांच कराई गई थी, उस समय वह निगेटिव आए थे। तीन दिन पहले वह जेपी चले गए। जहां आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 



 कोरोना से बुधवार को दिल्ली में मृत सासनी गेट बैंक कालोनी की महिला के पति भी दिल्ली में संक्रमित हुए हैं। हालांकि, अभी उनकी लिखित रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि फोन पर महिला के पति ने संक्रमित होने की मौखिक सूचना दी है। उनकी लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में जितने भी मरीज मिले हैं, उनको कोविड अस्पताल में भर्ती करने और उनके परिजनों को क्वारंटीन करने का कार्य चल रहा है। घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। 

कोरोना मीटर--
- 263 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 20 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 140 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 93 मरीज अभी हैं सक्रिय 

आज संक्रमित मिले मरीज--
1-45 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया।
2-55 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया।
3-45 वर्षीय महिला निवासी सराय लवरिया।
4-18 महीना बालक निवासी दामोदर विहार आगरा रोड अलीगढ़।
5-30 वर्षीय पुरुष निवासी दामोदर विहार आगरा रोड अलीगढ़।
6-50 वर्षीय महिला निवासी बारहद्वारी।
7-33 वर्षीय पुरुष निवासी रघुवीरपुरी अलीगढ़।
8-65 वर्षीय महिला सराय हकीम बन्नादेवी।
9-45 वर्षीय पुरुष सराय हकीम बन्नादेवी।
10-43 वर्षीय पुरुष सराय हकीम बन्नादेवी।
11-35 वर्षीय पुरुष गांव बैना टप्पल।
12-34 वर्षीय महिला गांव बैना टप्पल।
13-36 वर्षीय पुरुष सराय गढ़ी सासनी गेट।
14-37 वर्षीय महिला विद्या नगर क्वार्सी।
15-58 वर्षीय पुरुष अवंतिका फेस-1 एमिटी स्कूल वाली गली।
16-50 वर्षीय पुरुष कस्बा खैर।
17-45 वर्षीय पुरुष कस्बा खैर।
18-32 वर्षीय पुरुष, दिल्ली में मृत महिला का पति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed