{"_id":"618d62382da28e08fb33f18e","slug":"welcome-to-maa-annapurna-yatra-city-office-news-ali2779217170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मां अन्नपूर्णा के स्वागत में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मां अन्नपूर्णा के स्वागत में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा के स्वागत के लिए उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा से सौ साल बाद वापस लौटी मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति का बृहस्पतिवार को दिल्ली से वाराणसी जाते समय शहर में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। दोपहर से चल रहे इंतजार के बाद भी लोग स्वागत को डटे रहे और देर रात यात्रा के पहुंचते ही जगह-जगह स्वागत में सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी व पुष्पवर्षा हुई। रात साढ़े दस बजे सारसौल से शहर में प्रवेश के बाद यात्रा पुराने शहर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां जिला प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं की अगुवाई में स्वागत हुआ। देर रात करीब 11:30 बजे यहां से यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को दोपहर ढाई बजे यहां पहुंचना था। मगर यात्रा गभाना टोल पर स्वागत के बाद साढ़े दस बजे सारसौल साईं कॉलेज पहुंची। जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही सांसद सतीश गौतम मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के लिए सजाकर तैयार किए गए मुख्य रथ पर सवार हो गए। साईं कॉलेज पर सबसे पहले हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, भाजपा नेता राकेश गुप्ता साईं आदि ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा शहर में जीटी रोड से शहंशाह तिराहा से रघुवीरपुरी के रास्ते बारहद्वारी पहुंची। यहां सबसे ज्यादा भीड़ के साथ विधायक राजकुमार सहयोगी, पूर्व मेयर शकुंतला भारती की अगुवाई में तमाम भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा महावीरगंज, बड़ा बाजार, फूलचौराहा, हलवाईखाना, मदारगेट से, रामलीला मैदान पहुंची। देर रात यहां स्वागत हुआ।
रास्ते भर में आतिशबाजी व पुष्पवर्षा का क्रम जारी रहा। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, विधायकगण संजीव राजा, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, रविंद्रपाल सिंह, भाजपा की क्षेत्र मंत्री अनीता जैन सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे। यहां अचल मंदिर व गिलहराज मंदिर पर पूजा अर्चना व स्वागत के बाद यात्रा आगे रवाना हो गई। इस दौरान यात्रा के आगे व पीछे सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम रहे। अलीगढ़ से भाजपाई व पुलिस प्रशासनिक टीम यात्रा को मडराक टोल से आगे हाथरस सीमा तक छोड़ने साथ गए हैं।