{"_id":"65be291fec411f940105157c","slug":"welcome-to-bharat-pehlwan-who-won-bronze-in-senior-national-wrestling-championship-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीत गांव पहुंचे भारत पहलवान, हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीत गांव पहुंचे भारत पहलवान, हुआ भव्य स्वागत
Sat, 03 Feb 2024 05:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:23 PM IST
सार
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद भारत पहलवान अलीगढ़ पहुंचे। भारत पहलवान का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। भारत पहलवान को मुकुट और नोटों की माला पहनाई गई।
विज्ञापन
गांव धांधौली में भारत पहलवान को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 28 राज्यों के 700 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। यूपी केसरी भारत पहलवान ने 97+ किलोग्राम कुश्ती में हिस्सा लिया। जहां चार मुकावले के बाद पांचवा मुकाबला हरियाणा को हराकर जीता और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने के बाद अलीगढ़ पहुंचने पर यूपी केसरी भारत पहलवान का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। यूपी केसरी भारत पहलवान टप्पल पहुंचे। यमुनाएक्सप्रे-वे पर ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह ने समर्थकों के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कस्बा जट्टारी में पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह व उत्तर प्रदेश कुश्ती संध के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पहलवान के साथ लोगों ने भारत पहलवान का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद गांव धांधौली पहुंचे भारत पहलवान का ग्राम प्रधान काली पहलवान संग ग्रामीणों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि भारत पहलवान पर गर्व है कि उन्होंने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ गांव बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस दौरान सूरज चौधरी, मंडेला अत्री, सुशील नेताजी, कंछी दादा, कुमरपाल नेताजी, राहुल चौधरी सीए, विकास दिल्ली पुलिस, मलखान सिंह सब इंस्पेक्टर, तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सतेन्द्र चौधरी, योगेश मालान अरंविद यूपीपी, रिंकू पहलवान, संजय पहलवान, पिंटू पाहलवान, पुष्पेन्द्र पहलवान आदि मौजूद रहे।