{"_id":"63e1d1f77424233b8b3baf7d","slug":"week-of-love-started-with-rose-day-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentine Week 2023: रोज डे के साथ शुरू हुआ प्रेम का सप्ताह, एक गुलाब 40 से 70, बुके मिल रहे 250 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Week 2023: रोज डे के साथ शुरू हुआ प्रेम का सप्ताह, एक गुलाब 40 से 70, बुके मिल रहे 250 रुपये में
Tue, 07 Feb 2023 09:52 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:52 AM IST
सार
रोज डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। आम दिनों में 20 से लेकर 30 रुपये तक बिकने वाला गुलाब अब 40 से 70 रुपये पर पहुंच गया है। बुके की कीमत 250 से लेकर 700 रुपये तक है।
विज्ञापन
गुलाब के फूल देखती युवती
- फोटो : रूपेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोज डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। बाजार भी तैयार हो गया है, इस बार वेलेंटाइन वीक पर नए गिफ्ट और तमाम चीजें हैं, जिन्हें युवा पसंद कर रहे हैं। गिफ्ट गैलरियां युवाओं से भरी हुई हैं। रोज डे पर अपने प्रिय को गुलाब का फूल देने का रिवाज है। बहुत सारे युवा दंपती इस मौके को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी मांग को देखते हुए ताजे गुलाब की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
सोमवार शाम से ही सुर्ख गुलाब भाव खाने लगा। सेंटर प्वाइंट पर फूलों का कारोबार करने वाले संदीप ने बताया कि आम दिनों में 20 से लेकर 30 रुपये तक बिकने वाला गुलाब अब 40 से 70 रुपये पर पहुंच गया है। बुके की कीमत 250 से लेकर 700 रुपये तक है। रोज डे पर गुलाब की कीमत और भी बढ़ जाने की उम्मीद है। रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप बिहार आदि कॉलोनियों में स्थित गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
चॉकलेट डे पर घोलेंगे मिठास, बनाएंगे खास
वेलेंटाइन डे पर बुधवार को युवा चॉकलेट डे को खास बनाने की तैयारी में है। इसीलिए अभी से अपने दोस्तों को चॉकलेट देने की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में भी नए-नए फ्लेवर में चॉकलेट आए हुए हैं। जिन्हें युवा एक-दूसरे को देने की तैयारी में हैं। चॉकलेट के साथ कई गिफ्ट अपने साथियों को देने की तैयारी है। होटल, रेस्टोरेंट में इसकी अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन